Ro no D15139/23

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान छत्तीसगढ़ केंद्र में राजभाषा हिंदी कार्यशाला आयोजित

रायपुर, 01 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) में 30 दिसंबर को राज्य केंद्र एवं जिलों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए “राजभाषा नीति एवं नियम” विषय पर राज्य स्तरीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शासकीय कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ करना तथा केंद्र सरकार की राजभाषा नीति के अनुरूप कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में मुख्यालय से पधारे श्री अजय मधुकर जोशी, उप महानिदेशक एवं समूह प्रमुख (राजभाषा) तथा श्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ निदेशक का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ श्री ऋषि कुमार राय, उप निदेशक (आईटी) एवं हिंदी अधिकारी द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया।
इस अवसर पर श्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ निदेशक ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से राजभाषा हिंदी की नीति, नियमों एवं उनके अनुपालन की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों, पत्राचार, ई-ऑफिस तथा तकनीकी दस्तावेजों में हिंदी के प्रयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को राजभाषा नियमों से अवगत कराया।

इसके पश्चात श्री अजय मधुकर जोशी, उप महानिदेशक ने संसदीय राजभाषा समिति की द्वितीय उपसमिति के निरीक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि एनआईसी छत्तीसगढ़ राज्य केंद्र द्वारा राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में किए गए कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने समिति द्वारा राज्य केंद्र, रायपुर को प्रदत्त प्रमाण पत्र के लिए राज्य के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा हिंदी में किए जा रहे कार्यों को शत-प्रतिशत तक पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में श्री तेज नारायण सिंह उप महानिदेशक एवं राज्य सूचना-विज्ञान अधिकारी ने कार्यशाला को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दैनिक कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया। उन्होंने अतिथि वक्ताओं के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में श्री पी. रामाराव, वरिष्ठ निदेशक एवं राजभाषा अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यशाला में सहभागिता करने वाले राज्य केंद्र एवं जिलों से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।

  • Related Posts

    कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसाईयों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निशुल्क आवंटन

    *जन्मदिन पर सर्वमंगला मंदिर में विशाल भंडारा, हर मंडल में भव्य आयोजन* रायपुर 11 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन…

    Read more

    बीजापुर में विकास की नई दस्तक: नियद नेल्लानार , मनरेगा और प्रधान मंत्री आवास से बदल रही 224 गांवों की तस्वीर

      *दशकों से विकास से कटे इलाकों में पहुंचा रोजगार, राशन और शिक्षा, सुरक्षित आवास; 5 लाख मानव दिवस हुए सृजित* *वापस लौटे गांव, बदली जिंदगी: नक्सल इलाके में विकास…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब