Ro no D15139/23

शिक्षा विभाग के विकासखण्ड शिक्षा कार्यालयों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण

शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही आकस्मिक जांच एवं कार्रवाई

जशपुरनगर 01 सितंबर 2025/ जिले में शिक्षा विभाग के क्रियाकलापों को दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार विभाग के कार्यालयों एवं स्कूलों की आकस्मिक निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को सभी विकासखंडों के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें एसडीएम नंदजी पाण्डेय के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कुनकुरी का औचक निरीक्षण किया गया। वहीं एसडीएम बगीचा प्रदीप राठिया ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बगीचा का निरीक्षण किया गया। कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव का एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन एवं नायब तहसीलदार भीष्म पटेल ने निरीक्षण किया। कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी फरसाबहार का औचक निरीक्षण एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह एवं नायब तहसीलदार सुशील सेन द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसडीएम फरसाबहार ने पाठ्यक्रम आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण में शामिल होकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसी प्रकार विकासखंड शिक्षा अधिकारी  कार्यालय मनोरा का निरीक्षण नायब तहसीलदार ओंकार बघेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुलदुला का निरीक्षण नायब तहसीलदार राहुल कौशिक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर का निरीक्षण तहसीलदार जयश्री राजमनपथे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कांसाबेल का निरीक्षण नायब तहसीलदार आस्था चंद्राकर द्वारा किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यालय में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होने, कार्यालय में स्वच्छता रखने, फाइलों का व्यवस्थित संधारण करने, कार्यालय को व्यवस्थित करने आदि के निर्देश दिए गए। आकस्मिक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!