Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर योजना से ओमप्रकाश उपाध्याय को बिजली बिल से मिली आज़ादी

*बिजली खर्च हुआ शून्य अब हर महीने मिल रहा है क्रेडिट का लाभ*

रायपुर, 01 जुलाई 2025/केन्द्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से अब आम लोग स्वयं के घर में बिजली बनाकर न केवल बिजली बिल से मुक्ति पा रहे हैं, बल्कि हर महीने बिजली विभाग से अतिरिक्त यूनिट के बदले लाभ भी कमा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से आम परिवार बिजली में आत्मनिर्भर बन रहे हैं और हर महीने की बचत से आर्थिक रूप से भी सशक्त हो रहे हैं। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के सतपता, विश्रामपुर निवासी श्री ओमप्रकाश उपाध्याय भी लाभान्वित हुए है। उन्होंने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाया है। श्री उपाध्याय ने 7 मार्च 2025 को योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसके बाद डिस्कॉम से पंजीकृत वेंडर द्वारा उनका सोलर सिस्टम स्थापित किया गया।

श्री ओमप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि उनके घर में रोज़ाना करीब 12 से 13 यूनिट बिजली की खपत होती है, जबकि उनका सोलर सिस्टम रोजाना 17 से 19 यूनिट बिजली उत्पन्न कर रहा है। इससे उनके घर का बिजली बिल अब शून्य हो गया है, बल्कि अब तो बिल माइनस में आ रहा है यानी हर महीने उन्हें क्रेडिट यूनिट का लाभ भी मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि यह योजना आम लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी और उपयोगी है। इससे न सिर्फ बिजली की बचत होती है, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा में भी मदद मिलती है। उन्होनें सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भी इस योजना से जुड़ें और अपने बिजली बिल से छुटकारा पाएं।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच