Ro no D15139/23

बाल दिवस पर आयुष विभाग द्वारा विशेष स्वर्ण प्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित

“बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण में आयुर्वेद का वरदान” थीम पर हुआ आयोजन

धमतरी । बाल दिवस के अवसर पर आयुष विभाग जिला धमतरी द्वारा आज “बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण में आयुर्वेद का वरदान” थीम पर विशेष स्वर्ण प्राशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्री रामू रोहरा ने एक बालिका को स्वर्ण प्राशन का सेवन कराकर आयोजन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जन्म से लेकर 16 वर्ष तक के लगभग 1000 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। बच्चों ने गीत संगीत प्रस्तुत किए । बच्चों ने राष्ट्रीय गीत मातरम का गायन प्रस्तुत किया । उनके साथ अतिथियों और उपस्थित लोगों ने भी खड़े होकर साथ दिया ।

मुख्य अतिथि श्री रोहरा ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वर्ण प्राशन एक प्राचीन आयुर्वेदिक पद्धति है, जो बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, बुद्धि एवं स्मरण शक्ति में सुधार, पाचन शक्ति के संतुलन तथा मानसिक व शारीरिक विकास में अत्यंत सहायक है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के इन लाभों का एहसास बच्चों को बड़े होने पर अधिक गहराई से होगा और यह समझ में आएगा कि आयुर्वेद कितनी प्रभावशाली चिकित्सा पद्धति है।

कार्यक्रम की सफलता पर महापौर श्री रामू रोहरा ने आयुष विभाग को बधाई देते हुए आगे भी जिले में ऐसे शिविर आयोजित करने हेतु 1 लाख रुपये की घोषणा की, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक आयुर्वेदिक सेवाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर डॉ. श्री पचौरी ने विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि स्वर्ण प्राशन में शुद्ध स्वर्ण के साथ गोघृत, शहद, अश्वगंधा, ब्राह्मी, वचा, गिलोय और शंखपुष्पी जैसी औषधियों का उपयोग किया जाता है। यह पूर्णतः सुरक्षित है एवं बच्चों को सर्दी, जुकाम और मौसमी बीमारियों से बचाने में कारगर सिद्ध होता है।

इसी क्रम में स्कूल प्राचार्य श्रीमती साहू ने विद्यालय की गतिविधियों एवं सहयोग के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में आयुष विभाग के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने बाल दिवस को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जागरूकता के रूप में सार्थक बनाते हुए जिले में स्वस्थ बचपन और उज्जवल भविष्य का संदेश दिया।

  • Related Posts

    ​जांजगीर के शासकीय टीसीएल कॉलेज में मनाया गया ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’

      विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प रायपुर,18 अगस्त 2026/ देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और…

    Read more

    संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

      चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल