Ro no D15139/23

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर अधिकारियों ने ली ऊर्जा बचत व सौर ऊर्जा उपयोग की शपथ कलेक्टर संबित मिश्रा ने दिलाई शपथ

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 14 से 20 दिसंबर के अवसर पर जिले में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने उपस्थित सभी अधिकारियों को को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग, अपव्यय रोकने तथा नवीकरणीय ऊर्जा विशेषकर सौर ऊर्जा को अपनाने का संकल्प लिया।
शपथ के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे ऊर्जा का अपव्यय रोकेंगे एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे। ऊर्जा संरक्षण के लिए ऊर्जा दक्ष विद्युत उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देंगे तथा सौर ऊर्जा संयंत्रों के उपयोग के लिए स्वयं भी प्रयास करेंगे और आमजन को प्रेरित करेंगे। साथ ही जल के अपव्यय को रोकने, पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों की कटाई रोकने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का भी संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में यह भी संकल्प व्यक्त किया गया कि आदर्श नागरिक के रूप में ऊर्जा, जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाकर आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे और सभी ने ऊर्जा संरक्षण को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की प्रतिबद्धता जताई।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी