Ro no D15139/23

गुड फ्राइडे पर मसिहियो ने यीशु मसीह का स्मरण कर निकाला जुलूस

रायपुर। प्रभु यीशु का मानव जाति के उद्धार के लिए दिए गए बलिदान का स्मरण दिवस गुड फ्राइडे शुक्रवार को किया गया। चर्चों में उद्धार का यह पर्व सादगी के साथ मनाया गया। जबलपुर के पास्टर नवीन मसीह ने उपदेश दिया । चर्चों के पवित्र स्थान को काले टेबल क्लॉथ से ढाँक गए थे।इस मौके पर होली क्रास स्कूल से सेंट जोसफ महागिरजाघर तक क्रूस का रास्ता के पारंपरिक संस्कार के रूप में जुलूस आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर की अगुवाई में निकाला।
प्रभु यीशु द्वारा क्रूस पर कही सात वाणियों पर चर्चों में मनन किया गया। इसमें हजारों मसीही शामिल हुए।
गुड फ्राइडे पर सीएनआई प्रार्थना भवन खड़वा नवा रायपुर, बिलीवर्स चर्च , सेंट पीटर चर्च ज़ोरा, ग्रेस चर्च, सेंट मैथ्यूज़ चर्च, मार्थोमा चर्च, ऑर्थोडॉक्स चर्च आदि में आराधना हुई। बालक बेन जोशुआ और उनके भाई ने मार्मिक और हृदय स्पर्शी गीत गाया । . सेंट पॉल्स कैथेड्रल रायपुर में छत्तीसगढ़ डायसिस की बिशप सुषमा कुमार, सचिव नितिन लॉरेंस जयदीप रॉबिंसन, रुचि धर्मराज, जॉन राजेश पॉल और प्रवीण जेम्स, रुचि धर्मराज, किरण सिंह , पर्सिस सैमुअल, संजय सोलोमन, समरों केजू, और पास्टर ए विक्रम, पास्टर पवन सैमुअल, पास्टर सुशील मसीह, पास्टर ऐश्वर्य लिविंगस्टन, डेकॉन मंशीश केजू पासबान गण भी शामिल हुए!
ईस्टर पर सनराइज सर्विस रविवार को सुबह 5 बजे कब्रस्थान में होगी। इसके बाद ईस्टर आराधना कैथेड्रल में सुबह 9 बजे होगी। 2. सेंट जोसफ महागिरजाघर बैरनबाजार रायपुर में आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर, वीजी फादर सबास्टियन पी और फ़ादर जॉन जेवियर पवित्र मिसा संस्कार संपन्न कराया। गुड फ्राइडे पर क्रूस का रास्ता जुलूस अपरान्ह 3 बजे होली क्रॉस प्राइमरी स्कूल से कैथेड्रल तक निकली फिर मिडनाइट तक आराधना हुई।
० क्रूस पर से प्रभु यीशु द्वारा कहे सात वचन –
१. हे पिता, इन्हें क्ष्मा कीजिए, क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहे हैं।
२. आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा।
३. ⁠हे नारी, देख यह तेरा पुत्र है।
४. ⁠हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया।
५. ⁠मैं प्यासा हूँ. . .।
६. ⁠पूरा हुआ ।
७. हे पिता, मैं अपनी आत्मा आपको सौंपता हूँ।

  • Related Posts

    प्यारे प्रदेशवासियों, जय जोहार… आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…

      स्वतंत्रता दिवस का यह पावन पर्व माँ भारती की वंदना का दिन है। आज हम भारत माता के उन सभी महान सपूतों को नमन कर रहे हैं, जिन्होंने देश…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

      हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया आजादी का 80वां पर्व *17 प्लाटूनों ने परेड में किया आकर्षक मार्च पास्ट* *उत्कृष्ट दलों को मिले पुरस्कार* रायपुर, 15 अगस्त 2026 / राजधानी…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!