Ro no D15139/23

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस जिले के 372405 बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि नाशन दवा

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न*

राजनांदगांव 04 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि 10 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 1 से 19 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजॉल 400 मिग्रा का सेवन कराया जाएगा तथा छूटे हुए बच्चों को मॉपअॅप दिवस 17 अगस्त 2026 को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजॉल का सेवन कराया जाएगा। कलेक्टर ने 1 से 19 आयु वर्ग वाले बच्चों के पालकों से कृमि संक्रमण चक्र को रोकने तथा समुदाय में कृमि संक्रमण दर को कम करने स्कूल व आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से एलबेन्डाजॉल का सेवन अनिवार्य रूप से कराने की अपील की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत ने बताया कि कृमि संक्रमण के हानिकारक प्रभाव से खून की कमी एनीमिया, कुपोषण, भूख न लगना, जी मिचलना, उल्टी और दस्त लगना तथा वजन में कमी होती है। एलबेंडाजॉल के सेवन से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर, एनिमिया की रोकथाम, बौद्धिक विकास, औसत आयु में वृद्धि तथा शाला में उपस्थिति में सुधार होती है एवं समुदाय में कृमि संक्रमण की दर में कमी आती है। कृमि संक्रमण की रोकथाम हेतु खाने के पहले एवं शौच के बाद हाथों को साबून से धोवे, फल एवं सब्जियां धोकर उपयोग करें, नाखून कटे हुए रखें, बच्चों को नंगे पांव न घूमने दें, साथ ही खुले में शौच न करें। नोडल अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले के कुल 3 लाख 72 हजार 405 बच्चों को कृमि नाशक दवा का सेवन कराया जायेगा। एलबेन्डाजॉल 400 मिग्रा की दवा 1-2 वर्ष के आयु वर्ग वाले बच्चों को आधी गोली चूरा कर तथा 2-3 आयु वर्ग के बच्चों को 1 गोली चूरा कर तथा 3-19 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को 1 गोली चबाकर साफ पानी के साथ सेवन कराया जाएगा।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!