Ro no D15139/23

राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस पर मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में हरित भविष्य के लिए स्वस्थ जीवनशैली विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस पर हरित भविष्य के लिए स्वस्थ जीवनशैली विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. पीएम लुका ने कहा कि मेडिकल संस्थानों की पर्यावरण संरक्षण एवं जन-स्वास्थ्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर उपस्थित थे। विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ. दिव्या साहू ने बढ़ते प्रदूषण संबंध स्वास्थ्य जोखिमों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं की जलवायु-संवेदनशील पहलों में भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया। कार्यशाला में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय विशेषज्ञों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा देशव्यापी जलवायु – स्वास्थ्य क्षमता निर्माण ढांचे पर जानकारी प्रदान की गई। हरित एवं जलवायु सहिष्णु स्वास्थ्य संस्थान विकसित करने पर एक उपयोगी एवं व्यवहारिक में संस्थागत स्तर पर अपनाए जाने योग्य उपाय बताये गए। कार्यशाला में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय विशेषज्ञ एनसीडीसी नई दिल्ली डॉ. आकाश श्रीवास्तव, अतिरिक्त निदेशक क्लाईमेट चेंज डिविजन एनसीडीसी डॉ. अनिकेत चौधरी, प्रोफेसर डॉ. कमलेश जैन, डॉ. नवीन तिवारी, डॉ. धीरज भावनानी, डॉ. निशा मेश्राम, डॉ. रमेश चंद्र, डॉ. प्रतीक खन्ना डॉ. श्राव्या ने अपना विचार रखे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!