Ro no D15139/23

दरिमा अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग पर प्रशासन परीक्षण पश्चात करेगी नियमानुसार कार्रवाई ’’महतारी वंदन योजना” को शराब दुकान संचालन से जोड़े जाने सम्बन्धी खबर भ्रामक एवं तथ्यहीन

अम्बिकापुर 27 मई 2026/  विगत दिनों दरिमा क्षेत्र के ग्रामीणों एवं महिलाओं ने जिला कलेक्टरेट पहुंचकर कलेक्टर सरगुजा से अंग्रेजी शराब दुकान हटाने मांग प्रस्तुत की थी। जिला प्रशासन ने मांग को गम्भीरता से लेते हुए नियमानुसार परीक्षण पश्चात आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रशासन द्वारा कहा गया था कि राज्य शासन की विभिन्न योजनाएं एवं नीतियां अलग-अलग विभागों के माध्यम से संचालित होती हैं तथा प्राप्त आवेदन एवं मांगों पर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाती है। मांग के आधार पर नियमानुसार परीक्षण कर शराब दुकान हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

कुछ मीडिया माध्यमों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है। खबर में बताया गया है कि दरिमा क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान को लेकर प्रशासन द्वारा महिलाओं से चर्चा के दौरान “महतारी वंदन योजना” को शराब दुकान संचालन से जोड़ा गया। यह जानकारी पूर्णतः भ्रामक, तथ्यहीन एवं गलत है, दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत को तोड़- मडोरकर पेश किया गया है।

“महतारी वंदन योजना” शासन की एक जनकल्याणकारी योजना है, जिसके तहत शासन द्वारा जिले में 2,25,027 महिलाओं को नियमित प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि प्रदान किया जाता है। प्रशासन के द्वारा शासन की अन्य योजनाओं के संचालन से, शराब दुकान संचालन का किसी प्रकार का संबंध नहीं है। प्रशासन द्वारा मामले की नियमानुसार परीक्षण पश्चात आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ की सौगात, प्रेम कुंवर के घर आई खुशियों की मिठास

      महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त ने रक्षाबंधन की तैयारियों को बनाया आसान, ‘विष्णु के सुशासन’ से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल रायपुर, 27 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के…

    Read more

    नक्सल पीड़ित 5 परिवारों के सदस्यों को मिली शासकीय सेवा

      नक्सल पुनर्वास नीति से जीवन में आई स्थिरता, कलेक्टर  तनुजा सलाम ने सौंपे नियुक्ति पत्र आर्थिक संबल के साथ आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य की राह हुई प्रशस्त रायपुर, 27…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक