Ro no D15139/23

आयोग की समझाईश पर अनावेदक जमीन रजिस्ट्री का पैसा 5 लाख नगद व 5-5 लाख के दो चेक आवेदिका को दिया

रायपुर/30 मई 2025 /

कार्यरत् महिलाओं को मातृत्व अवकाश एक अधिकार है।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्यगण मान सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा व मान, श्रीमती सरला कोसरिया ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यालय रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर आज 316 वी एवं रायपुर जिले में 154 वी. जनसुनवाई की गई।

 

आज की सुनवाई के दौरान एक प्रकरण नस्तीबध्द जिसमें से एक मामला आवेदिका के भूमि को अनावेदक द्वारा हडपने का था, जिसमें आयोग में सुनवाई के दौरान आवेदिका ने बताया कि अनावेदक से जमीन की राशि लेना था जबकि वह रजिस्ट्री कर चुकी है। अनावेदक द्वारा 5-5 लाख के दो चेक और नगद 5 लाख रूपये देने की बात आयोग में स्वीकार किया गया, जिसमें आयोग की समझाईश पर अनावेदक ने एक माह के अंदर पांच लाख रूपये नगद और 5-5 लाख रू. के दो चेक आवेदिका को दिया था। अतः आवेदिका को आयोग में किये गए शिकायत पर निराकरण होने के वजह से आयोग ने प्रकरण नस्तीबध्द किया।

 

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि उसने मातृत्व अवकाश का आवेदन दिया था और उसने 22/11/24 को एक पुत्र को जन्म दिया। नियमानुसार आवेदिका 180 दिन का मातृत्व अवकाश प्राप्त कर सकती थी, लेकिन महज 24 दिन का अवकाश ही स्वीकृत हुआ। अनावेदक ने बताया कि सविदा नियुक्ति 11 माह की अवधि के लिए किया जाता है दिनाक 03/01/25 को यह समाप्त हुआ. जिसके एक दिन बाद यह पुनः संविदा प्रारंभ कर दिया गया। लेकिन सर्विस ब्रेक के कारण नए करार में उसी संतान के लिए दुबारा मातृत्व अवकाश नहीं दिया जा सकता है। आयोग ने कहा कि दस्तावेज के आधार पर अपना विस्तृत जवाब प्रस्तुत करें तथा अन्य संविदाकर्मी को पूर्व में मातृत्व अवकाश दिये जाने का उल्लेख कर दस्तावेज प्रस्तुत करें। ताकि प्रकरण का निराकरण किया जा सके।

 

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में पड़ोसी है और फटाका फोड़ने को लेकर दोनो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ। जिसमें अनावेदक की ओर से आवेदिका के परिजनों के खिलाफ एफ.आई.आर थाना राखी में दर्ज हुआ। आवेदिका ने और अनावेदक ने भी स्वीकारा कि अनावेदक के उपर एफ.आई.आर दर्ज कराया गया और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

 

आवेदिका का कथन है कि उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। आयोग द्वारा दोनों पक्षों को समझाईश दी गई कि न्यायालय में अपराधिक परिवाद दायर करें जिससे प्रकरण का निराकरण उसी न्यायालय में हो जाए। इसी के साथ ही प्रकरण नस्तीबध्द किया गया।

 

इसी प्रकार दो पुराने प्रकरण में दो आवेदिकाओं ने सामाजिक बहिष्कार का मामला आयोग में प्रस्तुत किया था, जिसपर पूर्व में सुनवाई के दौरान आयोग की समझाईश पर अनावेदकगण आयोग की टीम की उपस्थिति में गांव में समाजिकगणों को बुलाकर सामाजिक बहिष्कार खत्म करना स्वीकारा था, जिसमें आयोग की टीम द्वारा दिनांक 24 मई 2025 को ग्राम नरी, थाना चंदनु जिला बेमेतरा में जाकर सामाजिक बहिष्कार खत्म कराया। आयोग की टीम के निर्णय को दोनो पक्षों ने स्वीकार किया। अत आयोग द्वारा प्रकरण के निराकरण पश्चात् प्रकरण नस्तीबध्द किया गया।

 

एक अन्य प्रकरण में दोनो पक्षों के मध्य मकान का पट्टा व बाउंडरी का विवाद था, आयोग ने सलाह दी, कि दोनों पक्ष नगर-निगम जोन 04 कमीशनर से विवाद का समाधान करा लेवे। जोन कमीशनर से रिर्पोट 2 माह के भीतर मंगाये जाने के बाद प्रकरण नस्तीबध्द किया जा सकेगा।

 

एक प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि अनावेदक (पति) का दूसरी महिला के साथ संबंध था, जिसके कारण आवेदिका ने शिकायत की थी। वर्तमान में दोनो पक्षों की आपस में सुलह हो गयी और वह एक साथ रहना चाहते है। आयोग की ओर से दोनो पक्षों की निगरानी एक वर्ष तक की जावेगी। इस स्तर पर प्रकरण नस्तीबध्द किया गया।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!