Ro no D15139/23

“वंदे मातरम” के 150 वर्षों की गौरवशाली वर्षगांठ पर कार्मेल स्कूल में गूंजी देशभक्ति की ध्वनि कृ कलेक्टर विलास भोसकर ने बच्चों को दिया प्रेरक संदेश

अम्बिकापुर 12 नवम्बर 2025/  स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति की अमर भावना से ओत-प्रोत राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज कार्मेल स्कूल, अम्बिकापुर में भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विलास संदीपन भोसकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा, सहायक संचालक शिक्षा श्री रवि शंकर तिवारी, जिला मिशन समन्वयक श्री सर्वजीत पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार राय, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी श्री अंजनी मिश्र तथा हाई स्कूल सेदम के प्राचार्य श्री रवि शंकर पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के भव्य स्वागत से हुई। विद्यालय के कार्मेल बैंड दल ने अनुशासित प्रस्तुति के साथ मुख्य अतिथि को सलामी दी और सम्मान स्वरूप अतिथियों को पौधरोपण हेतु पौधे भेंट किए गए, जो कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक थे। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य और भाषण ने पूरे समारोह को उत्साह और उल्लास से भर दिया।
जैसे ही “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन प्रारंभ हुआ, पूरा सभागार देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। गीत की पंक्तियों ने हर हृदय में मातृभूमि के प्रति असीम प्रेम और सम्मान की भावना जगा दी।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने “वंदे मातरम” की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और उसके संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत भारत की आत्मा का स्वर है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हर भारतीय के मन में स्वाभिमान और त्याग की भावना जगाई। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि माँ भारती के प्रति प्रेम, समर्पण और आदर का यह भाव हर पीढ़ी में जीवित रहना चाहिए यही सच्ची देशभक्ति है।
कलेक्टर ने कार्मेल स्कूल की अनुशासित शिक्षण व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और श्रेष्ठ परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए इसे जिले के उत्कृष्ट विद्यालयों में से एक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छे अंक सफलता का एक हिस्सा हैं, परंतु वास्तविक सफलता ज्ञान, जिज्ञासा और निरंतर प्रयास से मिलती है। उन्होंने महान वैज्ञानिकों थॉमस अल्वा एडिसन, आइंस्टाइन और सी. वी. रमन के उदाहरण देकर कहा कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही जीवन का वास्तविक मंत्र है।
अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि दृढ़ निश्चय, लगन और निरंतर परिश्रम ही व्यक्ति को मंज़िल तक पहुंचाते हैं। उन्होंने अपने भाषण के समापन पर बच्चों और शिक्षकों के साथ पूरे जोश से तीन बार वंदे मातरम् का उद्घोष किया, जिससे विद्यालय का वातावरण देशभक्ति की गूंज से भर उठा।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सिस्टर रोशनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक अवसर का उत्सव है, बल्कि विद्यार्थियों में देशप्रेम, आत्मगौरव और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और प्रबल बनाया। विद्यालय प्रबंधक सिस्टर विनिता और प्रधानाचार्या सिस्टर रोशनी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

  • Related Posts

    ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने देखी नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी

    स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत ग्राम करजी में जागरूकता कार्यक्रम अम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/   केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय…

    Read more

    119 अमृत सरोवरों में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    अमृत सरोवरों में हुआ ध्वजारोहण, तिरंगा रैली, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियानय जनसंवाद 2.0’ के तहत ग्रामीणों ने लिया विकसित भारत का संकल्प अम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/  जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!