Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों के लिए होगी व्यापक सेवा एवं सुविधा व्यवस्था

आयोजन समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं*

 

कवर्धा। श्रावण मास में माँ नर्मदा का पवित्र जल लेकर अमरकंटक से हजारों श्रद्धालु कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध आस्था केंद्र भोरमदेव एवं पंचमुखी बूढ़ा महादेव में भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की इस विशाल आस्था यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा की पहल पर इस वर्ष भी पूरे श्रावण मास कांवड़ यात्रियों के लिए व्यापक सेवा एवं सुविधा व्यवस्थाएं की जाएंगी।

 

इसी संबंध में सोमवार को कवर्धा स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आयोजन समिति, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा विभिन्न सेवा प्रकल्पों के संचालन के लिए जिम्मेदारियां सौंपीं।

 

बैठक को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि श्रावण मास की कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि कबीरधाम की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। हजारों श्रद्धालु कठिन पदयात्रा कर माँ नर्मदा का जल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं का ध्यान रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

 

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के सहयोग से सेवा प्रकल्पों का सफल संचालन किया जा रहा है। यह सेवा प्रशासनिक व्यवस्थाओं से अलग समाज की सहभागिता और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस वर्ष भी पूरे समर्पण के साथ व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाया जाएगा, ताकि किसी भी श्रद्धालु को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

बैठक में आयोजन समिति द्वारा श्रावण मास के दौरान विभिन्न प्रमुख स्थलों पर सेवा प्रकल्प संचालित करने का निर्णय लिया गया।

 

अमरकंटक स्थित मृत्युंजय आश्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पूरे श्रावण मास कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क आवास, भोजन प्रसाद एवं विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। विगत तीन वर्षों से संचालित यह सेवा प्रकल्प हजारों कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ी राहत का माध्यम बना है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों स्वयंसेवक सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते हैं।

 

इसी प्रकार डोंगरिया स्थित जलेश्वर महादेव में क्रांति गुप्ता एवं मनीराम साहू अपनी टीम के साथ प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को कांवड़ यात्रियों के लिए जलपान, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएंगे।

 

वहीं भोरमदेव में प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन प्रसाद, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का संचालन किया जाएगा। इस सेवा प्रकल्प की जिम्मेदारी जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी अपनी टीम के साथ निभाएंगे।

 

नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में नगर के विभिन्न सामुदायिक भवनों एवं सार्वजनिक परिसरों को कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित ठहराव के लिए तैयार किया जाएगा। साथ ही पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, विश्राम एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर में निर्मित डोम को यात्री प्रतीक्षालय के रूप में संचालित किया जाएगा, जिससे अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी आवश्यक सुविधा एवं राहत मिल सके।

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा की सफलता केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सहभागिता, सेवा और समर्पण का परिणाम होती है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, युवाओं और स्वयंसेवकों से सेवा भाव के साथ इस महाअभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।

 

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, भाजपा जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य भगत पटेल, जनपद पंचायत बोड़ला अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य लोकचंद साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीराम साहू, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सतविंदर पाहुआ,निशांत झा, गुरुशरण गुप्ता, राजेन्द्र साँखला, मंजीत बैरागी, मनीष मोहन गुप्ता, श्रीकांत उपाध्याय,खिलेश्वर साहू, रामविलास चंद्रवंशी, रवि राजपूत, नरेन्द्र मानिकपुरी, मिलूराम साहू, सानु साहू,उमंग पांडे,दुर्गेश अवस्थी, अजय ठाकुर, योगेश चंद्रवंशी, रिंकेश वैष्णव, सुनील साहू, अनिल साहू, बिहारी धुर्वे,मोहन ठाकुर, तुकेश चंद्रवंशी, सचिन अग्रवाल, अमित वर्मा,हेमचंद चंद्रवंशी,अमर कुर्रे,सम्भू देवांगन सहित आयोजन समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

 

बैठक में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि पूरे श्रावण मास के दौरान कबीरधाम जिले के विभिन्न शिवालयों एवं सेवा केंद्रों में सेवा प्रकल्पों का समर्पित भाव से संचालन कर कांवड़ यात्रियों की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और यादगार बनाया जाएगा।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!