Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृतक के परिजन को मिली प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये की बीमा राशि,सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन के बाद मिला त्वरित न्याय

जिले के ग्राम छेरडांड, पोस्ट दुलदुला निवासी जीतू राम के पुत्र कीर्तिवास सनमानी की सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक मृत्यु से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पीड़ित परिजन प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, लेकिन राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
इसी क्रम में मृतक के परिजन न्याय और सहायता की उम्मीद लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचे, जहां उन्होंने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बीमा राशि दिलाने की मांग की। आवेदन प्राप्त होते ही मामले की जानकारी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तक पहुंचाई गई।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रकरण को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात शासन द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये की बीमा राशि मृतक के परिजनों को स्वीकृत कर प्रदान की गई। बीमा राशि मिलने से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में बड़ा आर्थिक संबल मिला है। परिजनों ने कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में उनकी बात गंभीरता से सुनी गई और त्वरित कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संवेदनशील नेतृत्व के कारण ही उन्हें समय पर सहायता मिल सकी।
यह पूरा प्रकरण मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील प्रशासनिक कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता और जनहितकारी सुशासन का उदाहरण है, जहां आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है और पीड़ित परिवारों को समय पर न्याय व सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….