Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु स्वीकृति सिंगीबहार-अबीरा मार्ग  का निर्माण कार्य जारी

झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली यह सड़क आर्थिक दृष्टि से भी है महत्वपूर्ण

जशपुरनगर 30 सितंबर 2025/ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत विकासखण्ड फरसाबहार में सिंगीबहार से अबीरा 5.60 किमी तक लम्बी सड़क का सुदृढ़ीकरण, नवीनीकरण कार्य प्रगतिरत है। वर्षा ऋतु के उपरान्त रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो जाएगा। यह मार्ग छत्तीसगढ़ से झारखण्ड एवं ओड़िसा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बन गई है। सड़क की महत्ता को देखते हुए और लोगों की आवागमन की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की निर्देश पर इस सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 38 लाख 60 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई थी। दो राज्यों को जोड़ने वाली इस सड़क पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। व्यापार और आवागम की  दृष्टिकोण से भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है। एक तरह से यह मार्ग अर्थव्यवस्था की धूरी भी है।
अधोसंरचना विकास को मिल रही गति, बिछ रहा सड़कों का जाल
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में अधोसंरचना  विकास के तहत सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि शहरी इलाकों को भी सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों, मरीजों, आम नागरिकों, व्यापारियों, ग्रामीणों सहित सभी वर्गों को लाभ होगा।इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी इन क्षेत्रों तक आसान पहुँच सुनिश्चित करने हेतु सड़कों सहित अन्य अधोसंरचना विकास के कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं।  मुख्यमंत्री की मंशा है  कि आने वाले समय में जशपुर जिला मजबूत सड़क नेटवर्क और आधुनिक यातायात सुविधाओं का आदर्श मॉडल बनकर उभरे, जिससे जिले की अर्थव्यवस्था और विकास को निरंतर गति मिलती रहे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!