Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से पहुंचा उनके गृह ग्राम

परिजनों ने सीएम कैंप कार्यालय बगिया में की थी मदद की अपील

जशपुरनगर 26 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल पर जिले के कुदमुरा पतराटोली, तहसील बगीचा  निवासी मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से उनके गृह ग्राम पहुंचाया गया है। मुंबई में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में ट्रेन से गिरने पर उनकी मृत्यु हो गई थी। कुदमुरा पतराटोली के वार्ड क्रमांक 01 में रहने वाले मृतक राम कुमार के परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आकर उनका  शव गृह ग्राम लाने में सहायता के लिए निवेदन किया था।
संवेदनशीलता से मिली मदद बनी संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए त्वरित पहल की और मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से लाने की कार्यवाही शुरू हो गई। आज सुबह लगभग सुबह साढ़े 4 बजे शव ट्रेन के माध्यम से झारसुगड़ा पहुंची। इसके बाद मुक्तांजली के माध्यम से उनका शव गृह ग्राम कुदमुरा पतराटोली लाया गया। किसी परिजन की असमय मृत्यु परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक होती है, और वह भी जब ऐसी घटना घर से दूर घटित हो। ऐसी स्थिति में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके यह परिवार की पहली इच्छा होती है।  इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा की गई त्वरित और मानवीय पहल ने परिजनों को मानसिक संबल प्रदान किया।
मुख्यमंत्री हर दुःख में बने रहते हैं सहभागी
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता एक जनप्रतिनिधि की नहीं, बल्कि एक अभिभावक की भूमिका को दर्शाती है। प्रदेश का कोई भी नागरिक कठिनाई में हो, मुख्यमंत्री सदैव उसकी पीड़ा को महसूस कर सहयोग हेतु तत्पर रहते हैं। राम कुमार हरमा के परिजनों ने इस ऐसे कठिन समय में मदद के लिए  मुख्यमंत्री एवं कैंप कार्यालय के प्रति गहरा आभार जताया है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!