Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने स्वास्थ्य केंद्रों का लगातार किया जा रहा है निरीक्षण

अव्यवस्था पाए जाने पर हो रही है सख्त कार्यवाही, आठ चिकित्सकों को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

जशपुरनगर 01 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ और जनोन्मुखी बनाने हेतु व्यापक अभियान के अंतर्गत लगातार स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है और अव्यवस्था पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में राजस्व विभाग के अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी एस जात्रा द्वारा रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसरई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तमता,  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना का अकस्मात निरीक्षण किया गया। उन्होंने इन स्वास्थ्य केंद्रों में जन सुविधा हेतु सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, दवाइयों का स्टॉक, स्वच्छता व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, प्रसव कक्ष और लैब की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया और उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा भाव के साथ कार्य करने को कहा। इसके साथ अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
इसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसरई के निरीक्षण के दौरान अपने  कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित होने की वजह से चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी पैंकरा को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार के बीएमओ डॉ. विनय भगत को स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तमता के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण किण्डो को कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित रहने की वजह से कारण बताओ नोटिस और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैनी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. छाया लकड़ा और डॉ. अदिति मोना टोप्पो को स्वास्थ्य केंद्र बंद पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना के होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्यामवती भगत, चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतीश आनंद सोनवानी और डॉ. कृष्णा गुप्ता को अपने कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित रहने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन आमंत्रित, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा सम्मान

     शहीद राजीव पांडे, शहीद कौशल यादव, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं पंकज विक्रम-सहित विभिन्न सम्मानों के लिए 5 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    निर्माण पोर्टल के माध्यम से निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास  ने पत्थलगांव के जनपद पंचायत सभाकक्ष में निर्माण पोर्टल के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट