Ro no D15139/23

बाबा गुरू घासीदास जयंती और रजत जयंती महोत्सव सप्ताह के उपलक्ष्य में मद्य निषेध दिवस का हुआ आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने दिलाई शपथ

कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग जशपुर
द्वारा विगत दिवस 18 दिसंबर 2025 को बाबा गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर और रजत जयंती
महोत्सव सप्ताह के उपलक्ष्य में मद्य निषेध दिवस का आयोजन किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष   अरविंद भगत के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय मद्य निषेध दिवस समारोह जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद (हिन्दी माध्यम) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। समारोह में सुश्री प्रज्ञा सिंह, प्रथम श्रेणी न्याययिक मजिस्ट्रेट जशपुर, श्री शरद चौरसिया,  डॉ० अबरार खान,
मनोचिकित्सक एवं गायत्री परिवार के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसी के साथ कार्यक्रम में प्राथमिक स्तर से उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के लगभग 500 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि   अरविंद भगत द्वारा नशे के सेवन से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जीने की कामना करते हुए सभी उपस्थित जनों को नशे का सेवन नहीं करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
डॉ. अबरार खान, मनोचिकित्सक, शासकीय जिला चिकित्सालय, जशपुर द्वारा नशापान से होने वाली घातक व्याधियों का जिक्र करते हुए शरीर के अंगों पर नशापान का प्रभाव एवं सभी प्रकार के नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। सुश्री प्रज्ञा सिंह, सिविल जज द्वारा नशे के दुष्परिणामों एवं इनके कानूनी प्रावधानों के संक्षिप्त व्याख्यान तथा गायत्री परिवार द्वारा स्वयं के रक्षा हेतु आध्यात्मिक ज्ञान से अवगत कराया गया।
इसी प्रकार   डमरूधर स्वर्णकार, योग शिक्षक एवं व्याख्याता, शासकीय नवीन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर द्वारा ष् नशा मुक्ति में योग की भूमिका विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नशा मुक्ति के लिए लाभप्रद यौगिक आसनों का प्रदर्शन कराया गया। अन्त में   धर्मेंद्र कुमार साहू उप संचालक समाज कल्याण जिला जशपुर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…