Ro no D15139/23

बाल दिवस के उपलक्ष्य में गुरुकुल ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व उत्सव आनंद मेला का आयोजन कर रचा स्वर्णिम इतिहास

नगर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा में कक्षा नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के नन्हे मुन्ने बच्चों का फैशन शो प्रतियोगिता व कक्षा 6वीं से 12वीं के छात्र/छात्राओं द्वारा उत्सव आनंद मेला का नयनाभिराम आकर्षक व भव्य रूप में आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर संस्था के समस्त पदाधिकारी व निदेशकगण शाला के प्राचार्य समस्त शिक्षक / शिक्षिकाएँ व छात्र/छात्राएँ तथा अधिकांश संख्या में पालकगण व कवर्धा के गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम् भूमिका निभाई। फैशन शो प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में मीनू अग्रवाल, आरती गुप्ता, प्रिया केशरवानी, अजली चंद्रवंशी, नीलम पारख, शिखा जैन तथा मेघा यादव ने निर्णायक के रूप में अपनी महती भूमिका निभाई तथा उत्सव फन फेयर के विशिष्ट अतिथि के रूप में दीप शर्मा तथा आकाश आहुजा सदस्य कैट, कवर्धा मंचासीन थे। अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेटकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारभ विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन वंदन के साथ हुआ। नन्हें मुन्ने बच्चों ने विविध रंगारंग व आकर्षक परिधानों से सुसज्जित होकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया व दर्शक दीर्घा की वाहवाही लूटी। कक्षा 6वीं से 12वीं के छात्र/छात्राओं ने विविध व्यंजनों से पंडाल सजाकर अपनी पाक कला का प्रदर्शन कर सभी को रसास्वादन कराकर प्रशंसा का पात्र बनकर शाला की गरिमा व सहगामी कियाकलापों में स्वर्णिम इतिहास रचकर उत्कृष्ट ज्वलंत उदाहरण प्रस्तुत किया। पूरा विद्यालय प्रांगण इस आयोजन से सुसज्जित व सुशोभित होता हुआ अनुपम छटा बिखेर रहा था। फैशन शो प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चों ने बहुरंगी पोशाक धारण कर विविध किया कलापों के द्वारा दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। सफल प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम व सांत्वना पुरस्कार माननीय विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस शुभ अवसर पर छात्र/छात्राओं द्वारा उत्सव फन मेला में आकर्षक खेलों का भी आयोजन किया गया मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने अपने उ‌द्बोधन में कार्यकम की भूरि-भूरि प्रशसा की। समस्त विशिष्ट अतिथियों को शाला का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। शाला के प्राचार्य मनोज राय ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यालय प्रबंधन को हार्दिक बधाइयों व साधुवाद देते हुए कहा की बच्चों के लिये फैशन शो प्रतियोगिताएँ स्कूल में नर्सरी से 5वीं तक के लिये एक लोकप्रिय गतिविधि है। बच्चे उत्सुकता से इसका इंतजार करते है। यह प्रतियोगिता नन्हे, मुन्ने बच्चों को मजेदार अनुभव के साथ जोड़ती है जोकि आत्म विश्वासी बनने का पहला कदम है। विविध व्यंजनों को बनाना छात्र/छात्राओं के लिये जीवन जीने की महत्वपूर्ण कला है। उत्सव फन मेला की व्यवस्था व जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी लगन निष्ठा के साथ विद्यालयीन परिवार द्वारा किया गया। शाला के मिडिया प्रभारी ने बतलाया कि पूरे शहर में गुरुकुल के इन कार्यक्रमों की सकरात्मक चर्चा हो रही है। पालक अभिभावक एवं शहर के गणमान्य बुद्धिजीवीगण गुरुकुल को साधुवाद दे रहे है, कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण उन्नति में तथा विशिष्ट कौशल विकास में गुरुकुल सदेव प्रतिबद्ध है। इस मनमोहक, आकर्षक नयनाभिराम कार्यक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था के अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारीगण, ने कहा कि भविष्य में विद्यार्थियों के हित में विद्यालय अपने संसाधनों का अधिकतम उपयोग करेगा जो कि संस्था का एकमेव ध्येय है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!