Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर विलास भोसकर ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण

अम्बिकापुर 15 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने 79  वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कलेक्टोरेट परिसर में प्रातः 7ः30 बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर कलेक्टर श्री भोसकर सहित जिला अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया। तत्पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को  स्वतंत्रता  दिवस की  शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा पूरे विश्व में भारत ही ऐसा देश है जिसे हम माता के नाम से पुकारते हैं, भारत माता कहते हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी कुर्बानी दी है। हम सभी का कर्त्तव्य है कि हम ईमानदारी से अपने कार्य का निर्वहन करें। हर व्यक्ति को देश के लिए कुछ करने में योगदान देना चाहिए, इसलिए अपने कार्य का निष्ठापूर्वक ढंग से निर्वहन करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री ए एल ध्रुव सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत