Ro no D15139/23

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन कार्य में जिले के उत्कृष्ठ अधिकारी-कर्मचारी को किया गया सम्मानित

राजधानी रायपुर में सफल निर्वाचन के लिए संपूर्ण जिला प्रशासन बधाई के पात्र: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहब कंगाले

रायपुर 25 जनवरी 2025/ जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहब कंगाले ने निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही मतदाता शपथ भी दिलाई। इस कार्यक्रम में निर्वाचन गीतकार व्याख्यता मीनाक्षी केशरवानी द्वारा गाई गई निर्वाचन गीत का विमोचन किया गया। साथ ही उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा नए मतदाता को इपिक कार्ड प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहब कंगाले जिला प्रशासन रायपुर को सफल निर्वाचन कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रायपुर राजधानी होनेे के साथ-साथ सबसे अधिक विधानसभा क्षेत्र वाला जिला है। यहां पर शहरी जनसंख्या अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा है। यहाँ चुनाव कराना अपने आप में अलग प्रकार की चुनौती है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद पिछले लोकसभा चुनाव के तुलना में मतदान का प्रतिशत जहां देश के अन्य भागों में कम हुआ और यहां पहले के अपेक्षा मतदान में बढ़ोत्तरी हुई। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी से लेकर निर्वाचन कार्य में संलग्न अग्रिम पंक्ति के बीएलओ सहित अन्य कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। श्रीमती कंगाले ने कहा कि निर्वाचन ऐसा कार्य है जिसमें सभी विभाग बिना किसी भेद भाव के और सभी वर्ग के अधिकारीगण उत्साह के साथ भाग लेते हैं। उनके जज्बें को देखते हुए ये आयोजन किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने कहा कि मतदाता दिवस का आयोजन हर वर्ष के अपेक्षा इस वर्ष अलग है, क्योंकि हमारे जिला प्रशासन द्वारा पिछले एक वर्ष में दो चुनाव संपन्न कराएं है और तीसरा चुनाव कराने जा रहे हैं। रायपुर जिला प्रशासन ने राज्य निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण निर्वाचन और इत्यादि में कुछ नवाचार किए जिसकी चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर भी हुई। इसके लिए चुनाव कार्य में लगे सारे कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। यह पुरस्कार प्रतीकात्मक है। यदि किसी विभाग के एक कर्मचारी को यह सम्मान मिल रहा है तो यह उसके पूरे विभाग के लिए गर्व की बात है। इस कार्यक्रम एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

    रायपुर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग श्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत