Ro no D15139/23

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर नेहरु युवा केंद्र ने कराया विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता

जशपुर और मनोरा विकासखण्ड के लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग
प्रतियोगिता में कब्बड्डी, रिले रेस, गोला फेंक, रस्साकसी, 100 मीटर दौड़, तवा फेंक खेलों का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 14 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2025 को नेहरु युवा केंद्र जशपुर द्वारा रणजीता स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जशपुर और मनोरा के लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए कब्बड्डी, 400मीटर रिले रेस, गोला फेंक तथा बालिका वर्ग के लिए रस्साकसी, 100 मीटर दौड़, तवा फेंक खेलों को आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम की शुरुआत नेहरु युवा केंद्र जशपुर के जिला युवा अधिकारी सुश्री सुमेधा पवार ने स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। खेल प्रतियोगिता में कब्बड्डी में जशपुर की वनवासी कल्याण आश्रम की टीम प्रथम रही और टीम वॉरियर्स की टीम द्वितीय रही। इसी क्रम में रस्साकसी में प्रथम अन्ना खाखा जशपुर की टीम और द्वितीय अनुषा की टीम रही। 400 मीटर दौड़ में कर्मा संन्यासी की टीम प्रथम रही, आलोक भगत की टीम द्वितीय, अभिषेक भगत की टीम तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ में ऐश्वर्या खेस, द्वितीय अनुग्रहित टोप्पो, तृतीय दिलेश्वरी तिर्की रहे। तवा फेंक में प्रथम ऐश्वर्य खेस,  रूबी चौहान, तृतीय सपना पैंकरा। गोला फेंक में विश्वनाथ तिग्गा, द्वितीय सोनू राम, तृतीय नितेश बरवा रहें। सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला युवा अधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में एकलव्य खेल अकादमी के तीरंदाजी प्रशिक्षक  राजेन्द्र कुमार देवांगन, तैराकी प्रशिक्षण गजेन्द्र साहू का बहुत योगदान रहा। जिन्होंने पूरे प्रतियोगिता में मैच निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे और अपनी सेवा दिया। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि जो भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किए है, वो सभी आगामी जिला स्तर प्रतियोगिता में अपने विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे और स्पोर्ट्स किट प्राप्त करेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक सूर्यकांत चंद्रा ने बताया कि 12 जनवरी से 19 जनवरी तक नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस एवं सप्ताह मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत अलग- अलग दिवस में अलग-अलग कार्यक्रम जैसे सांस्कृतिक दिवस, प्रतिभागिता दिवस, श्रमदान, खेलकूद इत्यादि कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा युवाओं को संदेश दिया गया। जिसे सभी युवाओं ने लाइव प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा और सुना। कार्यक्रम को पूर्ण करने में स्वयंसेवक संजीव भगत, सूर्यकांत चंद्रा, शालिनी गुप्ता, सौरभ भगत  आदि युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।।

  • Related Posts

    जरूरतमंद परिवारों को  अनेक योजनाओं का मिल रहा लाभ सुनेमा बाई को हर माह महतारी वंदन योजना राशि आ जाती है खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना,राशन कार्ड और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से किया गया लाभान्वित

      जशपुरनगर 13 मार्च 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक लगातार पहुँच रहा है। इसी कड़ी में…

    Read more

    बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजनादृ2026 लागू लंबित बिजली बिल के मूल राशि व अधिभार में भारी छूट के साथ किस्तों में भुगतान की सुविधा

     जशपुरनगर 13 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजनादृ2026 लागू किया हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता