Ro no D15139/23

रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में सीएसपीडीसीएल ने मनोरा, कुनकुरी और फरसाबहार में आयोजित किए जन-जागरूकता कार्यक्रम ऊर्जा संरक्षण, स्मार्ट मीटर और उपभोक्ता सेवाओं पर किया गया विशेष फोकस

 छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित रजत महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड  द्वारा मनोरा, कुनकुरी शहर एवं फरसाबहार वितरण केंद्रों में विशेष जन-जागरूकता एवं सेवा-उन्मुख कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने, ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने तथा राज्य की विद्युत व्यवस्था में किए गए नवाचारों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाई गई। इस अवसर पर सौर ऊर्जा के उपयोग, स्मार्ट मीटर प्रणाली, विद्युत सुरक्षा उपाय और उपभोक्ता सेवा सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
रजत महोत्सव विकास यात्रा का प्रतीक –
रजत महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और विकास यात्रा का प्रतीक है। विद्युत विभाग  राज्य के प्रत्येक नागरिक तक सस्ती, सुरक्षित और सतत विद्युत सेवा पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनप्रतिनिधि श्रीमती शांति भगत, विभागीय अधिकारी विनोद पंडित, लुकमान खान, अलविन टोप्पो, विभागीय कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने ऊर्जा संरक्षण एवं सुरक्षित विद्युत उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।

  • Related Posts

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में

    *घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश* रायपुर 14 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सक्ति जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर हादसे के बाद जिला प्रशासन…

    Read more

    समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री

    *रायपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण* रायपुर 14 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में भारत…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस