Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर 9 हजार से अधिक पीएम आवास योजना के हितग्राही करेंगे गृह प्रवेश

अम्बिकापुर 28 अक्टूबर 2025/  छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेशभर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम का  आयोजन किया जाएगा। राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से 3.51 लाख हितग्राहियों का सांकेतिक गृह प्रवेश कराएंगे। इनमें सरगुजा जिले के 9368 हितग्राही शामिल हैं, जिनके पक्के घरों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत मई 2025 से अब तक राज्य में 3.51 लाख से अधिक पक्के आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है। सरगुजा जिले में भी इस अवधि में 9368 आवासों का निर्माण संपन्न हुआ है। राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर को जिले के सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत नवनिर्मित घरों को दीपों, रंगोली और पारंपरिक साज-सज्जा से सजाया जाएगा। लाभार्थियों को खुशियों की चाबी, आभार पत्र या स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी जोरों पर है।
जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाने की रूपरेखा तैयार की है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजन की सफलता के लिए रोजगार सहायकों, आवास मित्रों एवं महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत