Ro no D15139/23

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर कपिलेश्वर मंदिर बालोद में हुआ भव्य आयोजन

*प्राचीन शिव मंदिर में की गई विधि विधान से पूजा-अर्चना*

 

*गुजरात के सोमनाथ मंदिर में हो रहे कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से सीधे जुड़े थे जिलेवासी*

रायपुर, 11 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) बालोद के प्राचीन कपिलेश्वर मंदिर परिसर में आज “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयेाजन हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर से वर्चुअली जुड़कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पूजा – अर्चना का अवलोकन कर उनका संबोधन सुना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान सोमनाथ मंदिर के स्वर्णिम इतिहास, विदेशी आक्रांताओं द्वारा किए गए हमलों, मंदिर के पुनरनिर्माण यात्रा, वर्तमान सरकार द्वारा किये जा रहे आस्था के केंद्रों का संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प सहित विभिन्न विषयों पर अपनी बातें देशवासियों से साझा की।

जिला मुख्यालय बालोद के कपिलेश्वर मंदिर में प्राचीन शिव मंदिर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, और श्रद्धालुओं ने विधी विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और आकर्षक रंगोली बनाया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में शिव तांडव नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति और भजन गायन भी किया गया। कार्यक्रम को जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू और जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया ने सभी को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि 75 वर्ष पूर्व आज ही के दिन सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण का कार्य पूर्ण हुआ था और इसी ऐतिहासिक अवसर को देशभर में स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में बताया गया कि सोमनाथ मंदिर पर अनेक बार बाहरी आक्रांताओं द्वारा हमले किए गए, लेकिन मंदिर की आस्था और परंपरा को समाप्त नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि उनका त्याग आज भी इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। देश की स्वतंत्रता के बाद तत्कालीन गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था। उस समय देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने तमाम विरोधों के बावजूद सोमनाथ मंदिर पहुंचकर पुनर्निर्मित मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया था।

इस अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर में महाआरती की गई। जिसमें जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में सोमनाथ संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ तथा सोमनाथ थीम पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    रामगढ़ महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

    अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश रायपुर, 25 जून 2026। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को सरगुजा जिले के विकासखंड उदयपुर स्थित रामवनगमन पर्यटन परिपथ…

    Read more

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया भूमिपूजन

      *टेक्सटाइल पार्क में पहली यूनिट की स्थापना, 235 करोड़ का निवेश कर रही स्विफ्ट टेक्सटाइल्स, 4650 लोगों को मिलेगा रोजगार* *कपड़ा उद्योग की नई पहचान बनेगा नवा रायपुर, टेक्सटाइल…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह