Ro no D15139/23

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर कोरबा नगर एवं जिले को बजट में मिली करोड़ों की सौगातें

*कोरबा नगर निगम क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों, पुल-पुलिया, स्कूल भवनों को बजट में मिली स्वीकृति*

रायपुर 24 फ़रवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से कोरबा नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क निर्माण, पुल पुलिया का निर्माण, शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण की स्वीकृति बजट में प्राप्त हुई है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा मे प्रस्तुत बजट के अनुसार कोरबा नगर निगम क्षेत्र में बालको रोड से ढोढीपारा नहर मार्ग होते हुए पंप हाउस तक 12 किलोमीटर लंबे टू लेन मार्ग हेतु 9.60 करोड़, सोनालिया पुल का निर्माण 7.20 करोड़, बालको नगर क्षेत्र के बंद हो चुकी गर्म नहर मार्ग का भराव करते हुए अमर होटल से आगे की ओर सीसी रोड सड़क निर्माण लंबाई 4 किलोमीटर लागत 6.40 करोड़, दादर से नकटीखार 5 किलोमीटर लंबाई पहुंच मार्ग निर्माण 5.60 करोड़, रूमगरा चौक से सोनपुरी मार्ग 6 किमी 5.60 करोड़, रूमगड़ा से जाम बाहर तक सीसी मार्ग निर्माण लंबाई 4 किलोमीटर लागत 4.80 करोड़, कोरबा शहर के रानी रोड से नदी की ओर दुरपा रोड को जोड़ते हुए सर्वमंगला ब्रिज के नीचे तक सीसी सड़क निर्माण कार्य लंबाई 3 किलोमीटर लागत 4.80 करोड़, डिंगापुर से सिंचाई कॉलोनी मुक्तिधाम रामपुर तक सीसी मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 3 किलोमीटर, लागत 4 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। साथ ही देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन सेंटर कोरबा का वातानुकूलित कार्य 2.50करोड़ और
कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण कार्य 5 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इसके अतिरिक्त अलग-अलग विभागों के माध्यम से कई अन्य स्वीकृत बजट में प्राप्त हुई है।

*शहर के कई ओवर ब्रिज के सर्वेक्षण कार्य की मिली स्वीकृति*

कोरबा शहर के सीएसईबी चौक कोरबा के पास वाइस सेफ रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य, बरबसपुर यार्ड के पास रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य के साथ साथ कोरबा चापा गेवरा रेल लाइन में दो स्थान पर ओवर ब्रिज निर्माण सर्वेक्षण हेतु 16 करोड़ की स्वीकृति मिली है।

*कोरबा जिले के इन ग्रामीण मुख्य सड़कों को मिली स्वीकृति*

📍 कटघोरा से जेजरा चौक मार्ग का फोरलेन चौड़ीकरण,
📍 सुतर्रा मार्ग पर खोलार नाला में उच्च स्तरीय पल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण
📍 सीपत बलौदा कोरबा मार्ग पर हसदु नदी में उच्च स्तरीय पल एवं पहुंच मार्ग निर्माण
📍महोरा से चिचोली मार्ग 12 किमी का निर्माण
📍 लेमरू, नाकिया, विमलता मार्ग 10 किमी का मजबूतीकरण कार्य
📍 कोथारी सोहागपुर से उमरेली मार्ग का उन्नयान निर्माण 10 किमी
📍 पोड़ी उपरोड़ा के सीपत पारा से खरवार पारा ग्रामीण मार्ग लंबाई 6 किलोमीटर
📍 पौड़ी उपरोड़ा के कुर्था पारा प्राथमिक शाला से कासाबहरा पहुंच मार्ग लंबाई 6 किलोमीटर
📍पोड़ीउपरोड़ा के पचधार पहुंच मार्ग लंबाई 5 किलोमीटर
0 उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार
राज्य शासन के बजट में कोरबा नगर निगम क्षेत्र और समूचे जिले के महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव,वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का विशेष आभार व्यक्त किया। कोरबा नगर को लगातार बड़े निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति मिल रही है।
*इन शासकीय स्कूलों के निर्माण हेतु मिली स्वीकृति*
स्कूल शिक्षा विभाग में प्रदेश के ढाई सौ प्राथमिक शाला भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है इसमें से कोरबा जिले के 22 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण को स्वीकृति प्राप्त हुई। इसमें से प्राथमिक शाला देवद्वारी, मोती सागर पारा, बेला कछार, शासकीय कन्या कोरबा, लालघाट, सेंट्रल वर्कशॉप, गोकुल नगर, दादर खुर्द, नया रिसदी, डूमरडीह झगहरा, करतला के गनियारी, बुढ़िया पाली, भाटापारा, बंजारी, पाली के चारपारा, सेमर कछार, दहीबोरापारा, शांति नगर, पोड़ी उपरोड़ा के खोडरी, कुम्हारी सनी, चचाईयापारा, बनवार प्राथमिक शाला भवन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी तरह करतला ब्लॉक के दो हाई स्कूल भवन शासकीय हाई स्कूल फतेगंज, नोन्दहरा प्रति भवन 75.33 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

  • Related Posts

    उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

      पुनर्वासित युवाओं के प्रशिक्षण का किया अवलोकन, वेलकम एवं इलेक्ट्रिकल टूल किट का किया वितरण *रायपुर, 26 मार्च 2026/* उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने गुरुवार को दंतेवाड़ा स्थित पुनर्वास केंद्र…

    Read more

    एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – केआईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू

      टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स को बताया गेम-चेंजर कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के चलते वेट कैटेगरी बदलना बड़ी चुनौती रायपुर, 26 मार्च…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार