Ro no D15139/23

चुनाव जीतने के दूसरे दिन स्वच्छता को लेकर सड़को पर निकले नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

*स्वच्छ शहर-सुंदर शहर की परिकल्पना साकार करना हम सबकी जिम्मेदारी -चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

कवर्धा-नगर पालिका परिषद कवर्धा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी चुनाव जीतने के अगले दिन सुबह-सुबह सफाई व्यवस्था को लेकर अपने हाथ में झाडू लेकर कवर्धा शहर की सड़को पर उतरे। उन्होनें नगर पालिका टीम के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर कवर्धा शहर को ‘‘स्वच्छ शहर-सुंदर शहर‘‘ बनाने का बीड़ा उठाया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के प्रथम दिन ही अपने जिम्मेदारियों व मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरते हुए अपने कवर्धा शहर को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने की परिकल्पना को साकार करने के लिए नगर पालिका परिषद कवर्धा से लेकर महामाया मंदिर परिसर, भारतमाता सौंदर्यीकरण स्थल, अंबेडकर चौक, शिवाजी चौक, रानी झांसी बालोद्यान, शारदा संगीत महाविद्यालय एवं बस स्टैण्ड परिसर की झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

*जीत का पहला दिन, स्वच्छता के नाम-चंद्रप्रकाश*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत की कल्पना को साकार करने पूरे नगर पालिका टीम व कवर्धा शहर की जनता-जर्नादन के साथ-साथ कदम से कदम मिलाकर सड़को पर निकल चुके है। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री व विधायक विजय शर्मा के नेतृत्व मार्गदर्शन में कवर्धा शहर को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाकर भारत देश में चल रहे स्वच्छता अभियान के हिस्से में अपना परचम लहरायेगें। चुनाव जीतने के बाद आज पहला दिन उन्होनें स्वच्छ भारत अभियान के नाम किया। उन्होनें कहा कि हमारा संकल्प रहे कि हमारा शहर साफ-सुथरा हो, हम अपने घर से निकलने वाले कचरा को नगर पालिका से आने वाले रिक्शे में डाले, ताकि हमारा शहर साफ-सुथरा हो, गंदगी ना हो, जिससे हमारा स्वच्छ शहर का कल्पना साकार हो सके।

*साफ सफाई अभियान के दौरान अपील*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने सुबह-सुबह स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनकर व चुनाव में किये गये वादों को निभाते हुए अपने जीत के बाद का पहला दिन अपने शहर को संवारने के लिए चौक-चौराहों में झाडू लगाकर स्वच्छता कार्य में जुटे रहे। उन्होनें सुबह-सुबह बस स्टैण्ड परिसर, शिवाजी चौक व मार्गो में खुले सभी दुकानदारो के पास जाकर अपने आसपास को स्वच्छ रखने एवं खुले में कचरा नही फेकने हेतु अनुरोध किया तथा सभी दुकानदारों को अपने दुकान से निकलने वाले कचरो को लिए डस्टबीन रखने को कहा। ताकि नगर पालिका से आने वाले गाड़ी को कचरा दिया जा सके। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे, उपअभियंता विरेन्द्र नवघरे व समस्त नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गुरुकुल में किड्स कैंप का भव्य आयोजन

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) नगर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 26 मार्च से 29 मार्च तक किड्स कैंप का आयोजन किया जा रहा है।26 मार्च को…

    Read more

    एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं साप्ताहिक मातृशक्ति चिकित्सा सेवा केंद्र का होगा आयोजन-बोड़ला में भव्य शुभारंभ

    *हिन्दू संगम बोड़ला में 25 मार्च को स्वास्थ्य शिविर का महाकुंभ* *कवर्धा,दुर्ग,रायपुर-बिलासपुर के दिग्गज सुप्रसिद्ध एवम अनुभवी डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जाँच ; माताओं और बहनों को मिलेगी विशेष चिकित्सा सुविधा…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार