Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा त्रिवेणी परिसर में एक दिवसीय जिला स्तरीय इवेंट का किया गया आयोजन

– शासन की योजनाओं के संबंध में हितग्राहियों ने अपने अनुभव किए साझा
– कार्यक्रम रोचकता, उत्साह, उल्लास एवं खुशी के माहौल में हुआ संपन्न
– उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया
राजनांदगांव 22 मई 2025। सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में आज त्रिवेणी परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रोचकता, उत्साह, उल्लास एवं खुशी के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न रूचिकर गतिविधियों का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती प्रेमा बाई सोनकर ने बताया कि वह डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि वह अपना खुद का घर बनाना चाहती थी। भगवान की कृपा से और सरकार की कृपा से ऐसा अवसर मिला कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास का सपना पूरा हुआ। मैंने अपने बच्चों के लिए छत बना लिया और आज यह गर्व से कहती हूं कि यह मेरा मकान है। स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान कार्ड के हितग्राही श्री गिरीश ठक्कर ने बताया कि मैंने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन दिया था। मुझे स्वास्थ्य विभाग द्वारा फोन कर बुलाया गया और आयुष्मान कार्ड दिया गया। उन्होंने शासन-प्रशासन को इसके लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार शासन की बहुत अच्छी पहल है।
आरजे अनिमेष ने सुशासन तिहार एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित प्रश्र पूछकर श्रोताओं को बांधे रखा। राजनांदगांव जिले की विशेषताओं, यहां की कला एवं संस्कृति से जुड़े प्रश्न किए गए। देश के महान साहित्यकार गजानन माधव मुक्तिबोध की कृतियों पर आधारित प्रश्नों के उत्तर युवाओं ने दिए। जिला स्तरीय इवेंट में जितेन्द्र ने शिवाय गीत पर तथा लकी राजपूत ने ऊर्जापूर्ण शानदार प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। कार्यक्रम में उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, संयुक्त संचालक जनसंपर्क रायपुर श्रीमती इस्मत जहां दानी, संयुक्त संचालक जनसंपर्क राजनांदगांव डॉ. उषा किरण बड़ाईक, श्री विनय साहू, श्री मनीष साहू, श्री धर्मेन्द्र साहू, जनसंपर्क विभाग की टीम एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने