Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत सरपंचों का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में 16 दिसम्बर एवं 17 दिसम्बर 2025 को जिले के समस्त नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत के सरपंचों का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष   निरूपा सिंह ने शासकीय योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिये सक्रिय भागीदारी निभाने हेतु सभी से अपील किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल ने सभी सरपंचों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में 16 दिसम्बर 2025 को जनपद पंचायत अम्बिकापुर, लुण्ड्रा एवं बतौली तथा 17 दिसम्बर 2025 को जनपद पंचायत लखनपुर, उदयपुर, सीतापुर एवं मैनपाट के सरपंचों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण सहकार्यशाला में सभी नवनिर्वाचित सरपंचो को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की मूलभूत जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रदान करते हुए उनके क्रियान्वयन एवं संचालन के संबंध में विस्तृत दिशा- निर्देशों के संबंध में अवगत कराया गया। कार्यशाला में शासकीय योजनाओं का लाभ आमजनों तक कैसे पहुंचाया जाए एवं प्रक्रिया में कठिनाइयों को दूर करने सबंध में चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा शासकीय योजनाओं मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं पंचायत से संबंधित सभी योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण सहकार्यशाला के समापन अवसर पर उत्कृष्ट कार्य संपादित करने वाले 15 ग्राम पंचायत सरपंचों प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण सहकार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा सिंह, उप संचालक पंचायत   ऋतु साहू, लेखा अधिकारी श्री महामाया प्रसाद ओझा, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण   शंशाक सिंह, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन   रोशन गुप्ता, प्रभारी अधिकारी डॉ. प्रशांत शर्मा, डीपीएम एनआरएलएम   राहुल मिश्रा, जिला अंकेक्षक पंचायत   नर्मदा प्रसाद डहरिया उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब