Ro no D15139/23

एक दिवसीय किसान सम्मेलन सह कार्यशाला संपन्न

– नवाचारी कृषक हुए सम्मानित
राजनांदगांव 27 मार्च 2025। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारतीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में एक दिवसीय किसान सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कृषि उद्धमियता विकास कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय कृषि विज्ञान कोष परियोजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न नवाचारी कृषकों को सम्मानित किया गया। एक दिवसीय किसान सम्मेलन सह कार्यशाला में आईसीएआर- नार्म प्रसार प्रबंध मंडल हैदराबाद के प्रमुख एवं प्रधान अन्वेषक डॉ वेंकट कुमार, राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी हैदराबाद के प्रधान अन्वेषक डॉ. पी. वेंकटेशन, राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान रायपुर के सह प्रधान अन्वेषक डॉ. पी मुवेंथन, कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा, सांसद प्रतिनिधि श्री जीडी साहू, आईसीएआर-एनआईबीएसएम रायपुर की वैज्ञानिक डॉ. श्रावणी सानयाल, आईसीएआर-नार्म हैदराबाद के एसआरएफ डॉ. बोडा महेश नायक ने कृषकों से उनके नवाचार के संबंध में सीधा संवाद किया। कार्यक्रम के अंत मे कृषकों को स्प्रेयर एवं धान फसल बीज वितरित किया गया। कार्यक्रम में जिले के नवाचारी एवं डॉ. खूबचन्द बघेल कृषि रत्न पुरस्कार, मल्टी लेयर फार्मिंग पुरस्कार, यंग इंडिया, वाटर हेरो एवं नवोन्मेषी किसान पुरस्कार से सम्मानित कृषक श्री एनेश्वर वर्मा एवं अन्य प्रगतिशील व नवाचारी महिला एवं पुरूष कृषक सहित कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. अतुल डांगे, डॉ नूतन रामटेके, श्रीमती अंजली घृतलहरे, श्री मनीष कुमार सिंह, डॉ. योगेंद्र श्रीवास, श्री जितेंद्र मेश्राम एवं श्री आशीष गौरव शुक्ला उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!