अम्बिकापुर । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ठोस व प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कार्य का क्रियान्वयन जिले के सभी ग्राम पंचायत/ग्रामों में प्राथमिकता पूर्वक किया जाना है। जिसके अनुसार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत घर-घर कचरा संग्रहण, परिवहन, सेग्रीगेशन शेड में कचरे का पृथक्कीकरण सह उचित निपटान, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध तथा शतप्रतिशत यूजर्स चार्ज कलेक्शन हेतु चिन्हांकित मॉडल ग्राम पंचायतों के नवीन निर्वाचित सरपंच व सचिवों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम 05 मई को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। जिसमें समस्त नवीन निर्वाचित सरपंच व सचिव ग्राम पंचायत शामिल होंगे।
उन्होंने समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए अपने जनपद परिक्षेत्र के सरपंच व सचिव ग्राम पंचायतों को निर्धारित तिथि व समय पर बीएसओ सहित उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया है।
“भाई का प्यार, बहनों का सम्मान-महतारी वंदन से सशक्त छत्तीसगढ़ महान।”
महतारी वंदन योजना की 31वीं राशि से चंचल दास के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी रक्षाबंधन से पहले मिली राशि से राखी, मिठाई और त्योहार की तैयारियां कर…
Read more








