Ro no D15139/23

जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टोरेट में एक दिवसीय रिफ्रेशर  प्रशिक्षण आयोजित

जगदलपुर, 17 मार्च 2026/ भारत की आगामी जनगणना-2027 को सुव्यवस्थित और त्रुटि रहित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में बस्तर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ जनगणना कार्य निदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मंगलवार को जगदलपुर के कलेक्टोरेट स्थित आस्था सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को इस राष्ट्रीय अभियान की बारीकियों से अवगत कराना और उन्हें आवश्यक तकनीकी दिशा-निर्देश प्रदान करना था। सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे ने प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को सुचारू ढंग से त्रुटि रहित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री सीपी बघेल ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारत की जनगणना-2027 का विशाल कार्य कुल दो चरणों में पूर्ण किया जाएगा। इस रणनीति के तहत जिले में प्रथम चरण का फील्ड कार्य आगामी 01 मई से 30 मई 2026 के मध्य संचालित होगा, जिसमें मुख्य रूप से मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाना है। इस समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा वर्तमान में सभी आवश्यक बुनियादी तैयारियां और संसाधन सुनिश्चित किए जा रहे हैं ताकि मैदानी स्तर पर गणना का कार्य निर्बाध रूप से चल सके।

आज के इस सत्र में मास्टर ट्रेनर श्री संतोष मेंढे और श्री नसीब अहमद खान ने उपस्थित अधिकारियों को जनगणना की नई कार्यप्रणाली और डेटा संकलन के तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षित किया। इस रिफ्रेशर ट्रेनिंग में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार सह चार्ज अधिकारी और नायब तहसीलदार सह अतिरिक्त चार्ज अधिकारी नगर निगम के अधिकारियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। उनके साथ संबंधित विभागों के लिपिक और तकनीकी सहायक भी उपस्थित रहे, जिन्हें गणना के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में विस्तार से समझाया गया। जिला प्रशासन ने इस अभियान की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी गंभीरता और सटीकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!