Ro no D15139/23

डिजिटल कृषि ग्राम निर्माण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण

– किसानों को क्रॉप डॉक्टर एप, दामिनी एप एवं अन्य जानकारी की गई प्रदान
राजनांदगांव 19 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में कृषि के डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से राजनांदगांव जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम मलपुरी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, एनआईसी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई, इनोवेशन एण्ड टेक्नोलोजी फाउंडेशन द्वारा वित्तीय पोषित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी कृषकों को क्रॉप डॉक्टर मोबाइल एप को इन्स्टाल कराकर इसके उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया एवं एप के माध्यम से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई।
कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने फल एवं सब्जियों के उत्पादन तकनीकी एवं क्रॉप डॉक्टर एप के माध्यम से मिलने वाली जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि क्रॉप डॉक्टर एप के माध्यम से फसलों में होने वाली बीमारी, कीट से सुरक्षा तथा पोषक तत्वों की कमी के संबंध में जानकारी प्रदान की जा सकती है। डॉ. अतुल डांगे ने एप के माध्यम से कृषि यंत्रीकरण एवं डिजिटल कृषि मार्केटिंग पर व्याख्यान दिया। श्रीमती अंजलि घृतलहरे ने मृदा परीक्षण एवं एप के माध्यम से फसलों में होने वाले पोषक तत्वों की पहचान एवं निराकरण पर विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. योगेंद्र श्रीवास ने एप को इन्स्टाल कराकर एप्प की सम्पूर्ण जानकारी के साथ मौसम आधारित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा विकसित एप दामिनी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दामिनी एप के माध्यम से आकाशीय बिजली से होने वाले नुकसान से बचने के लिए एक उपयोगी एप है, जो बिजली गिरने की संभावना का पूर्वानुमान लगाकर लोगों को सचेत करता है। जिससे जान-माल की क्षति को कम किया जा सकता है। इस एप की जानकारी प्रदान कर उपयोग के तरीके कृषकों को बताए गए एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कृषि के क्षेत्र में समायोजन करने से कृषकों को होने वाले लाभ से अवगत कराया गया।

  • Related Posts

    टीबी जागरूकता अभियान अंतर्गत ग्राम करमतरा में ग्रामीणों को किया गया जागरूक

    राजनांदगांव 25 अगस्त 2026। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा मेरा युवा भारत के माध्यम द्वारा ग्रामीणों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार के लिए…

    Read more

    निष्क्रिय श्रमिक पंजीयनों को नवीनीकरण कराने की अपील

    22000 पंजीयन एवं 9300 नवीनीकरण का लक्ष्य*   राजनांदगांव 25 अगस्त 2026। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत अधिसूचित…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें