Ro no D15139/23

निर्वाचन सेक्टर अधिकारियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

मतदान दलों हेतु सुविधाएं सुनिश्चित करने सहित मतदान एवं मतगणना संबंधित बताई गई बारीकियां

       जशपुरनगर 22 जनवरी 2025/ नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु अधिसूचना जारी होने के साथ  जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में निर्वाचन हेतु तीव्र गति से तैयारियां की जा रही हैं। जिसके तहत बुधवार को जिले के सभी नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के सेक्टर अधिकारियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि मतदान एवं मतगणना में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका अहम होती है सभी सेक्टर अधिकारियों को सफल निर्वाचन संचालन हेतु सतर्कतापूर्वक अपनी भूमिका के निर्वहन आवश्यक है।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा सभी सेक्टर अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया,  विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु ईव्हीएम तथा पंचायत निर्वाचन हेतु मतपत्र द्वारा मतदान प्रक्रिया, मतदान के समय रखी जाने वाली सावधानी एवं मतगणना प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में बताया गया।
इस कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वास राव मस्के ने सभी सेक्टर अधिकारियों को मतदान और मतगणना के संबंध में जानकारी देते हुए सेक्टर अधिकारियों को मतदान केंद्रों की व्यवस्था एवं सुविधाएं सुनिश्चित करने, मतदान दलों हेतु रूट चार्ट निर्माण, मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री वितरण, मतदान पूर्व सभी तैयारियों, मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया, परिणामों की घोषणा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सभी जनपदों के अधिकारी कर्मचारी एवं सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल