Ro no D15139/23

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में सिकल सेल के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जशपुरनगर 28 जून 2026/ जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के द्वारा विगत दिवस 27 जून (शनिवार) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में सिकल सेल संगवारी टीम द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सिकल सेल विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला से बीएमओ डॉ. अंजली निराला, सिकल सेल नोडल अधिकारी डॉ. दीपिका, बीपीएम स्वर्णलता तथा संगवारी टीम से डॉ. बैद्यनाथ देवनाथ, डॉ. गीत, सिकल सेल ट्रेनर (एडवाइजरी) नेहा जशपुर संगवारी टीम से जिला समन्वयक ज्योतिरादित्य सिंह, जानवी ठाकुर एवं सहायक जिला समन्वयक विक्रम प्रमाणिक उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण में कुल 40 स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया, जिनमें 05 चिकित्सक, 02 लैब टेक्नीशियन, 02 फार्मासिस्ट, 14 सीएचओ, 12 स्टाफ नर्स, 01 सुपरवाइजर, 01 काउंसलर तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे।

प्रशिक्षण के दौरान सिकल सेल रोग की पहचान, जांच, उपचार, परामर्श, प्रबंधन एवं रोकथाम से संबंधित जानकारी सरल एवं व्यावहारिक तरीके से दी गई। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और उनके सुझाव भी प्राप्त किए गए। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता दिखाई तथा इस प्रकार के प्रशिक्षण को अपने दैनिक कार्य में उपयोगी बताया।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!