Ro no D15139/23

पोर्टल से क्रय विक्रय और डिजिटल मार्केटिंग के संबंध में कुनकुरी विकास खंड में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जशपुर द्वारा दिनांक 26 नवम्बर को भारत सरकार की त्।डच् योजना अंतर्गत जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस) पोर्टल से क्रय – विक्रय एवं डिजिटल मार्केटिंग के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कुनकुरी के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सालिक  अध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुशीला साय अध्यक्ष, जनपद पंचायत कुनकुरी, श्री बालेश्वर यादव, उपाध्यक्ष,जनपद पंचायत कुनकुरी, श्रीमती अनीता सिंह, जिला पंचायत सदस्य की उपस्थिति में संपन्न किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित विषय पर त्।डच् योजनांतर्गत सीएसआईडीसी, रायपुर से आये मास्टर ट्रेनर श्री राकेश तिवारी द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यशाला के दौरान  श्री अविनाश शर्मा, श्री आकाश अग्रवाल व अन्य उद्यमियों द्वारा पंजीयन कराया गया।
कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए ई-मार्केट प्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग के प्रभावी उपयोग से उद्यम विकास के लिए योगदान हेतु प्रोत्साहित किया गया।
उक्त कार्यशाला में श्री एम.एस. पैंकरा, महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केंद्र, जशपुर, श्री प्रमोद कुमार सिंह, सीईओ, जनपद पंचायत कुनकुरी, उद्योगपति श्री अंकित अग्रवाल, श्री अमित अग्रवाल, श्री गेंदलाल साय पैंकरा, श्री शशि रंजन, श्री उज्जवल, श्री उमाशंकर हेडा सहित अन्य लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    नेपाल आपदा, छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता

    *दो के परिजनों से संपर्क*   *रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी*   रायपुर 28 अगस्त 2026 / नेपाल में…

    Read more

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी

    *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*   रायपुर, 28 अगस्त 2026/   धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय