Ro no D15139/23

युवा कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को रोजगार एवं आजीविका में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “युवा“ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में वित्तीय साक्षरता एवं शेयर मार्केट में अवसर विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न शासकीय एवं गैर शासकीय महाविद्यालय के 130 छात्र-छात्राएँ सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री विक्रम सिंह, संचालक वेल्थ ट्रेकर, धमतरी एवं श्री हरप्रीत सिंह आनंद, प्रोफेसर बीसीएस शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारभ श्री मनोज कुमार मरकाम, डिप्टी कलेक्टर, धमतरी के द्वारा प्रेरणा दायक उद्बोधन से किया गया। वर्कशॉप में विशेषज्ञों ने बताया कि वित्तीय साक्षरता न केवल व्यक्तिगत वित्तीय प्रबंधन के लिए आवश्यक है, बल्कि यह शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतिभागियों को शेयर मार्केट के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि शेयरों का चयन, पोर्टफोलियो प्रबंधन और जोखिम प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। प्रतिभागियों ने वर्कशॉप में बहुत उत्साह दिखाया और विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपने सदेहों का समाधान किया। वर्कशॉप के अंत में प्रतिभागियों ने कहा कि उन्हें वित्तीय साक्षरता और शेयर मार्केट के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। कार्यकय के अंत में लाईवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी श्री सदीप कुमार गोन्नाडे द्वारा जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न महाविद्यालय से उपस्थित अधिकारियों, मुख्य अतिथि एवं आगन्तुक वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

  • Related Posts

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

    रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि…

    Read more

    कासोली करसाड़ (मेला) मंगलवार को होगा संपन्न

    *दंतेवाड़ा/गीदम (IMNB NEWS AGENCY) दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक के ग्राम कासोली में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ईरसुंगा, ईरनंगा देव मेला (करसाड़) का आयोजन मंगलवार दिनांक 14.4.2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब