Ro no D15139/23

एमएसएमई पर एक दिवसीय कार्यशाला 10 जुलाई को

धमतरी । रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के तहत 10 जुलाई को ’’एमएसएमई के लिए वैकल्पिक वित्तपोषण’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि स्थानीय रूद्री रोड स्थित जिंजर लीफ रेस्टोरेंट में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस कार्यशाला में एमएसएमई उद्यमियों को वित्तीय साधनों की जानकारी दी जाएगी। इसके तहत एनएसई स्टॉक एक्सचेंज में सूचीकरण की प्रक्रिया, आवश्यकताएं एवं लाभ, इवॉयसमेंट एवं ट्रेड्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिल डिस्काउंटिंग की प्रक्रिया और सिडबी द्वारा एमएसएमई को दी जाने वाली वित्तीय सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। यह कार्यशाला विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, महिला उद्यमी और कंपनी सेक्रेटरी एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। महाप्रबंधक ने जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों से इस निःशुल्क कार्यशाला में भाग लेने की अपील की है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए श्री प्रशांत चन्द्राकर के मोबाईल नंबर 81037-18222 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत