Ro no D15139/23

जिले में पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर 22 जुलाई को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ बस्तर जिले में बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने और विभिन्न सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के तहत बुधवार 22 जुलाई को जगदलपुर स्थित कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा हॉल में सुबह 11 बजे से एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य तालमेल स्थापित करते हुए आधारभूत संरचना परियोजनाओं की एकीकृत योजना तैयार करना, उनका त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा सरकारी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करना है।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बस्तर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कार्यशाला में उद्योग संचालनालय रायपुर से आमंत्रित विषय विशेषज्ञ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ये विशेषज्ञ उपस्थित अधिकारियों को पीएम गतिशक्ति पोर्टल के व्यावहारिक उपयोग, विभागीय डाटा लेयरिंग, परियोजनाओं के  एकीकृत नियोजन तथा विभागीय उत्तरदायित्वों के विषय में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इससे जिले में चल रही बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में तकनीकी मदद मिलेगी।

इसे धरातल पर अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए गतिशक्ति पोर्टल के सुचारू संचालन और व्यावहारिक प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विभाग को अपने साथ एक ऑपरेटर लाने का निर्देश दिया गया है, जिससे कार्यशाला का समुचित लाभ प्राप्त कर बस्तर के विकास को नई दिशा दी जा सके।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान