Ro no D15139/23

गोकुलपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में नए शिक्षा सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

धमतरी, 19 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के गोकुलपुर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नए शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कक्षा पहली से बारहवीं तक रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु 10 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 5 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि रिक्त सीटों के विरुद्ध अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो चयन प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से की जाएगी।
कक्षा पहली में प्रवेश के लिए छात्रों की आयु 31 मई 2026 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के बीच निर्धारित की गई है। वहीं कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को महतारी दुलार योजना के अंतर्गत प्राथमिकता से प्रवेश दिया जाएगा।
प्रवेश के लिए इच्छुक अभिभावक ऑनलाइन वेबसाइट www.cgschool.in/saems के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

    रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

    3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने बिजली बिल लगभग शून्य, केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी से मिला बड़ा लाभ   रायपुर, 17 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान