Ro no D15139/23

’प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

ऑनलाईन आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक
बहादुरी,सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला, संस्कृति और विज्ञान-प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों किया जाएगा सम्मानित

जशपुरनगर 24 मई 2025/ भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य जिले के मेधावी युवा व्यक्तियों को सम्मानित करना है।  यह पुरस्कार छः श्रेणियों में दिया जाता है।
पुरस्कार 5 वर्ष से 18 वर्ष तक के आयु के ऐसे बच्चों को दिया जायेगा। जिन्होंने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला, संस्कृति और विज्ञान-प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्टता और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, वे नामांकित होने के पात्र होंगे। आवेदन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल  ीजजचेरूध्ध्ंूंतके.हवअ.पद के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जायेंगे, उक्त पोर्टल पर इच्छुक बच्चे स्वयं तथा बालक की तरफ से या माता पिता, अधिकारी शिक्षक आदि भी नामांकन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु पोर्टल 01 मई 2025 से नामांकन ऑनलाईन हेतु जारी किया गया है जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तक निर्धारित है।
नामांकन के लिए पंजीकरण के दौरान आवेदकों को अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाईल नम्बर, ईमेल आईडी, आधार संख्या सहित अन्य जानकारी देनी होगी इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार श्रेणी का चयन कर आवेदन भरना होगा । आवेदन पत्र में उपलब्धियों का 500 शब्दों का संक्षिप्त विवरण, आवश्यक दस्तावेज अपलोड किया जाना अनिवार्य है। सरकार का उद्देश्य इन पुरस्कारों के माध्यम से देश भर के युवाओं की प्रेरणादायक उपलब्धियों को पहचान देना और बच्चों के समग्र विकास के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!