Ro no D15139/23

ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई के बीच एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 लाख रुपये नगदी, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और बड़ी संख्या में एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड जब्त किए गए। यह कार्रवाई एक बार फिर दर्शाती है कि जनता से रिश्ता द्वारा उठाए गए मुद्दे और खुलासे तथ्यात्मक रूप से सही साबितपुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11.02.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत फेस-02 तिरंगा चौक के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल तस्दीक और वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम की मुस्तैदी और घेराबंदी के चलते सभी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा, ऋषभ रंगलानी और ओम खेमानी बताए। मोबाइल फोन की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी ramco777.com, wood777.com और powerexch.com जैसी ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट्स के माध्यम से मास्टर आईडी तैयार कर सट्टा खेलना और खिलाना कर रहे थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को कमीशन के आधार पर आईडी उपलब्ध कराते थे और आईडी की बिक्री से अवैध लाभ अर्जित कर रहे थे। जांच में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी सामने आया कि आरोपी रकम के लेन-देन के लिए तथाकथित “म्यूल खातों” का उपयोग कर रहे थे। ये खाते किराये पर लिए गए थे, जिनका इस्तेमाल सट्टे की रकम ट्रांसफर करने और असली स्रोत छुपाने के लिए किया जाता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे खाताधारकों की जानकारी एकत्र की जा रही है और शीघ्र ही उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की ज कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17,00,000 रुपये नगदी, 07 मोबाइल फोन, 04 बैंक पासबुक, 01 चेकबुक तथा 27 एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड जब्त किए। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 19,70,000 रुपये आंकी गई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 44/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं बीएनएस की धारा 112(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ओम खेमानी (थाना आमानाका) और दीपक सचदेवा (थाना खम्हारडीह) पूर्व में भी सट्टा प्रकरणों में जेल निरुद्ध रह चुके हैं। इसके बावजूद अवैध गतिविधियों में पुनः संलिप्त पाए जाने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) कार्यालय के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक ऑनलाइन सट्टा के कुल 03 प्रकरणों में 14 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इन कार्रवाइयों में 1,04,85,000 रुपये नगदी, 02 लैपटॉप, 27 मोबाइल फोन, 04 चारपहिया वाहन, बैंक दस्तावेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित कुल लगभग 1,92,20,000 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदलते अपराध स्वरूप को देखते हुए पुलिस की रणनीति भी लगातार बदली जा रही है। आरोपियों की जीवनशैली, गतिविधियों और डिजिटल ट्रांजैक्शन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित अवैध सट्टा नेटवर्क पर तकनीकी विश्लेषण के जरिए अंकुश लगाया जा रहा है। प्रकरण में यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि कई ग्राहक आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। आमजन ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए अवैध सट्टा और नशे के कारोबार के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखने की मांग की है।

  • Related Posts

    खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री ने जशपुर में मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ : खिलाड़ी बास्केटबॉल शतरंज कैरम और टेबल टेनिस खेल का करेंगे अभ्यास* *3 करोड़ 52 लाख की लागत से…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: तैराकी में कर्नाटक का दबदबा, महिला वर्ग में ओडिशा बनी चौंपियन

    छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत का शानदार प्रदर्शन, राज्य को दिलाया लगातार चौथा रजत कुल 8 पदकों के साथ छत्तीसगढ़ 6वें स्थान पर रायपुर, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….