Ro no D15139/23

अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक, इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

अम्बिकापुर 11 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। Army Recruiting Office Raipur द्वारा जारी सूचना के अनुसार अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 13 फरवरी से 01 अप्रैल 2026 तक किया जा सकेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए Join Indian Army तउल की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in⁠ पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। वेबसाइट पर “Agnipath” लिंक पर क्लिक कर नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीयन करने के बाद अभ्यर्थी अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, संचार विवरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। सफलतापूर्वक आवेदन जमा होने पर सिस्टम द्वारा रोल नंबर जनरेट किया जाएगा। परीक्षा तिथि से लगभग 10-15 दिन पूर्व अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात चयनित अभ्यर्थियों को रैली भर्ती, मेडिकल परीक्षण तथा अंतिम मेरिट सूची के आधार पर प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, चार टीमें लेंगी हिस्सा

    धमतरी। आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 को धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…