Ro no D15139/23

ऑपरेशन मुस्कान, सुरक्षा का असली वचन- जब गुम हुए बच्चे मिले तो इंतजार थमा… आंसू थमे..

ऑपरेशन मुस्कान ने कई चेहरों पर लौटाई मुस्कान
राजनांदगांव 08 अगस्त 2025। जब कोई अपना खो जाए तो उसकी वेदना परिवार को अंदर तक झकझोर देती है। कहीं गुम हो जाने वाले बच्चे या व्यक्ति वर्षों तक भटकते रहते हैं। जिसकी टीस उनके परिवारजनों को विचलित कर देती है और वे हर किसी से अपने बच्चे के बारे में सुधि लेने की कोशिश करते हैं। जेहन में यह खयाल कि हमारा बच्चा किस हाल में होगा। पुलिस प्रशासन ने ऐसे ही प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए एक मिसाल प्रस्तुत की है और ऑपरेशन मुस्कान तथा ऑपरेशन तलाश एक जरिया बनी है, ऐसे परिवारजनों से उनके बिछड़े और गुम हो गए बच्चे एवं प्रियजनों को मिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान एवं ऑपरेशन तलाश के माध्यम से बेहतरीन कार्य किया गया है और उनके परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए शिद्दत से कोशिश की गई है। जिसका सुखद परिणाम यह है कि अब तक 23 बालक एवं बालिकाएं तथा ऑपरेशन तलाश अंतर्गत 112 महिला एवं पुरूष अपने घर-परिवार के पास वापस लौट गए है और उनके चेहरे पर यह मुस्कान सुकून देने वाली है।
पुलिस विभाग में आपसी समन्वय, लगातार तफ्तीश के माध्यम से मिशन मोड में कार्य किया गया है। जिससे यह मुश्किल कार्य संभव बना। इस कार्य के लिए राजनांदगांव पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में पहुंचकर गुमशुदा बच्चों एवं व्यक्तियों को बरामद किया गया है। ऑपरेशन मुस्कान द्वारा बच्चों को अपनों से मिलाकर सुरक्षा का असली वचन निभाते हुए पुलिस विभाग द्वारा अपना दायित्व निभाया गया। गुमशुदा बच्चों एवं व्यक्तियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है, जिससे उनके परिवार में खुशी का महौल है। उनके परिजनों द्वारा राजनांदगांव पुलिस को धन्यवाद व्यक्त करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित किया गया है। राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक, एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम, एसडीओपी डोंगरगांव श्री दिलीप सिसोदिया के पर्यवेक्षण पर जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में गुम इंसान के मामलों में निरंतर कार्य किया गया।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!