Ro no D15139/23

झारखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, तो कहीं दोपहर बाद आंधी-बारिश हो रही है. मौसम विभाग द्वारा 20 मई को बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रांची सहित हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में आकाश में बादल छाये रहेंगे. 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

21 और 22 मई को लू और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 21 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में लू चल सकती है, जबकि अन्य जिलों में दिन में तेज धूप और दोपहर बाद आकाश में बादल छाए रह सकते हैं. तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. 22 मई को यही स्थिति बनी रह सकती है.

23 मई को तेज आंधी और बारिश के आसार

23 मई को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज में दोपहन बाद 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं पलामू, गढ़वा सहित अन्य जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन औन वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. विभाग के अनुसार झारखंड के सभी जिलों में 25 मई तक आंधी-बारिश और मेघ गर्जन का येलो अलट जारी किया गया है.

रांची का तापमान बढ़ा

24 घंटे में रांची के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं मेदिनीनगर के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है. मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सरायकेला में सात मिमी बारिश हुई, जबकि खूंटी और आसपास के इलाके में तेज हवा चली.

  • Related Posts

    बंगाल में दुग्ध क्रांति की तैयारी, हावड़ा में 650 करोड़ का प्लांट लगायेगा अमूल, अमित शाह करेंगे शिलान्यास

    कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट Amul Dairy Plant in Howrah: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद औद्योगिक निवेश को नयी गति मिलने जा रही है. देश की…

    Read more

    सोनिया गांधी के गले लगकर क्यों रो पड़ीं तृणमूल चीफ ममता बनर्जी? जानें जादू की झप्पी की इनसाइड स्टोरी

    Mamata Banerjee Sonia Gandhi Hug: नयी दिल्ली में आयोजित इंडिया (INDIA) गठबंधन की समन्वय बैठक में सोमवार को ऐसा अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जिसने राजनीतिक विश्लेषकों को हैरान कर…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी