Ro no D15139/23

सार्थक पहल-पेंशन परिचय पत्र के लिए आभार सॉफ्टवेयर पर जानकारी अपलोड करने का आदेश

जगदलपुर, 07 अक्टूबर 2025/ राज्य शासन द्वारा पेंशनरों को डिजिटल पेंशन परिचय पत्र उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने राज्य शासन के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुपालन में सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को तत्काल आभार सॉफ्टवेयर पर पेंशनरों से संबंधित अनिवार्य जानकारी अपलोड करने का निर्देश दिए हैं। यह पहल पेंशन वितरण प्रणाली को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से की गई है, जिससे भविष्य में पेंशनरों को परिचय पत्र के लिए कागजी प्रक्रियाओं से नहीं गुजरना पड़ेगा।

जारी आदेश में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए आभार सॉफ्टवेयर के लॉगिन में पालन की जाने वाली प्रक्रिया स्पष्ट की गई है। इसके अनुसार डीडीओ लॉगिन में अपलोड करने का विकल्प चुनने के बाद कोषालय हेतु जानकारी अपलोड करने के विकल्प पर जाने और अंत में पेंशनर परिचय पत्र हेतु जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

 जानकारी अपलोड करना अनिवार्य

अधिकारियों को विशेष रूप से ध्यान देना होगा कि वे पेंशनर का रक्त समूह, यदि कोई बीमारी है तो उसका विवरण, मोबाइल नंबर, तथा स्वीकृतकर्ता अधिकारी द्वारा सत्यापित संयुक्तध्एकल रंगीन छायाचित्र एवं हस्ताक्षर स्पष्ट रूप से अपलोड करना है। जिला कोषालय अधिकारी ने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से कहा है कि वे इस प्रक्रिया का तत्काल और त्रुटिरहित पालन सुनिश्चित करें, ताकि पेंशनरों के डिजिटल रिकॉर्ड को समय पर अपडेट किया जा सके। इस प्रक्रिया से पेंशनरों के लिए परिचय पत्र प्राप्त करना और भी आसान हो जाएगा।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!