Ro no D15139/23

आयुष्मान आरोग्य मंदिर बघेरा में नि:शुल्क चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत संचालित एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम के तहत आयुष विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बघेरा में नि:शुल्क चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 31 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 25 ग्रामीणों की उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की गई। परीक्षण उपरांत रोगियों को संतुलित आहार-विहार अपनाने की सलाह दी गई तथा आवश्यकतानुसार औषधियों का नि:शुल्क वितरण किया गया शिविर में ग्रामीणों को गैर-संक्रामक रोगों के कारण, उनके लक्षण एवं बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नियमित योग, प्राणायाम, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के पालन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया। योग चिकित्सक द्वारा विभिन्न योगाभ्यास एवं प्राणायाम का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। शिविर में सरपंच श्रीमती ऐश्वर्या देशमुख, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र मेश्राम, आयुष चिकित्सक डॉ. अनमोल गुप्ता, योग चिकित्सक डॉ. स्नेहा देशमुख, पीटीएस श्री जैतराम यादव, योग प्रशिक्षक श्री मनीष लहरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक सड़क, सिंचाई और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना – मंत्री केदार कश्यप

    जगदलपुर, 20 फरवरी 2026/ जिले के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्यों को नई गति देते हुए वन मंत्री  केदार कश्यप ने सालेमेटा और घोटिया में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान…

    Read more

    चित्रकोट महोत्सव में खेल प्रतियोगिता के विजेता

    जगदलपुर, 20 फरवरी 2026/ जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट में 18 एवं 19 फरवरी को आयोजित चित्रकोट महोत्सव में खेल प्रतियोगिता के विजेता निम्नानुसार हैं। कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष…

    Read more

    NATIONAL

    जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत, फॉर्म भरने की मिली छूट

    जेपीएससी सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत, फॉर्म भरने की मिली छूट

    सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी, अमित शाह से जुड़ा है मामला

    सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी, अमित शाह से जुड़ा है मामला

    Pax Silica क्या है, जिसमें अमेरिका के साथ शामिल हुआ भारत? AI सप्लाई चेन से जुड़ा है मामला

    Pax Silica क्या है, जिसमें अमेरिका के साथ शामिल हुआ भारत? AI सप्लाई चेन से जुड़ा है मामला

    बिहार में राजस्व विभाग के सरकारी दस्तावेज से नहीं हटेगा भूमिहार-ब्राह्मण का नाम, मंत्री विजय सिन्हा ने क्या बताया?

    बिहार में राजस्व विभाग के सरकारी दस्तावेज से नहीं हटेगा भूमिहार-ब्राह्मण का नाम, मंत्री विजय सिन्हा ने क्या बताया?

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर