Ro no D15139/23

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम कोतरी में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

*प्रभारी मंत्री श्री देवांगन ने किया रुद्राक्ष पौधे का रोपण, छात्र-छात्राओं व किसानों को किया प्रोत्साहित*

रायपुर, 5 जून 2025/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने लोरमी विकासखण्ड ग्राम कोतरी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने की अपील की। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा किसान वृक्ष मित्र योजना के अंतर्गत लोरमी विकासखंड के ग्राम कोतरी स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
प्रभारी मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर किसानों के समूहों एवं विद्यार्थियों को निःशुल्क पौधों का वितरण किया और उन्हें अपने आसपास अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा उनकी देखरेख करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है, और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। मंत्री श्री देवांगन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की जानकारी देते हुए सभी लोगों से इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पांडेय ने वृक्षारोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जनसामान्य से इसे एक आंदोलन के रूप में अपनाने की बात कही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय, डीएवी स्कूल के प्राचार्य श्री समीर मंडन, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

      छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण *अटल जी की प्रतिमा उनके व्यक्तित्व और विचारों को सहेजने की प्रेरक पहल — मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जंगल में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्ती, दो ट्रक जब्त

      रायपुर, 29 मार्च 2026/ जशपुर जिले के वन क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त किया है। विभाग को…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….