Ro no D15139/23

कॉलेज एवं विद्यालयों में सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन

अम्बिकापुर 21 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और पंचायत स्तर पर सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें रंगोली, चित्रकला, पोस्टर पेंटिंग, निबंध लेखन, वाद-विवाद, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताएँ शामिल हैं। बच्चों ने राज्य के विकास, संस्कृति और उपलब्धियों पर आधारित चित्रों और विचारों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालयों और महाविद्यालयों के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों में आयोजित लोकनृत्य, नाटक, गीत-संगीत और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और नागरिकों ने इसमें सहभागिता की।

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बीते 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों, विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हुई प्रगति को रेखांकित किया जा रहा है।

जिले के विभिन्न विकासखण्डों और पंचायत स्तर तक आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। शासन का उद्देश्य है कि इस महोत्सव के माध्यम से प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और उज्जवल भविष्य की परिकल्पना को साझा किया गया।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल