Ro no D15139/23

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजी में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन

विधायक श्री प्रबोध मिंज हुए शामिल, छात्रों को वितरित की गई शैक्षणिक सामग्री, विकास कार्यों की स्वीकृति

अम्बिकापुर 23 जुलाई 2025/ 
अंबिकापुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजी में आज शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्री तेज कुमार कुजूर, वरिष्ठ व्याख्याता श्री ललन प्रताप सिंह एवं व्याख्याता श्री ए.एच. मनसूरी द्वारा विधायक  का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

विधायक श्री मिंज ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक कर उन्हें मिठाई खिलाई और निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश व अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विकास कार्यों की माँग विधायक महोदय के समक्ष रखी गई, जिसमें शामिल थे, वाटर कूलर (2 नग), बालक-बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय, प्रार्थना स्थल पर शेड निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु हॉल निर्माण, साइकिल स्टैंड की व्यवस्था जैसे मांग रखी गई।

विधायक श्री मिंज ने सभी मांगों को सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया एवं मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया।

कार्यक्रम के पश्चात “माँ के नाम एक पेड़ 2.0“ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष श्री राजू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुरुशरण सिंह, ैडक्ब् अध्यक्ष श्री प्रेमचंद कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि श्री हिरालाल राजवाड़े, श्री मुकेश कुमार गिरि, श्री आशुमल गर्ग, पंच श्री जनार्दन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियांः छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/   सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान को छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेशभर में प्रभावी रूप से क्रियान्वित कर रही है। इसी…

    Read more

    उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों के इम्पैनलमेंट हेतु “रूचि की अभिव्यक्ति” आमंत्रित, 23 अप्रैल तक करें आवेदन

    अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/   आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने