Ro no D15139/23

आस्था के केन्द्र हमारी सांस्कृतिक पहचान : वन मंत्री कश्यप

*मां महामाया मंदिर परिसर में भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण*

रायपुर, 15 जनवरी 2025/ वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा है कि हमारे आस्था के केन्द्र हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है। इनका संरक्षण करना हम सब की जिम्मेदारी है। वन मंत्री श्री कश्यप आज अम्बिकापुर में महामाया मंदिर परिसर में भव्य प्रवेश द्वार के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने की।

वनमंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान मंदिर परिसर में भव्य द्वार खुलना हम सबके लिए गौरव और सौभाग्य की बात है, मां महामाया के नाम से ही सरगुजा की पहचान है। उन्होंने कहा कि महामाया कि कृपा से सरगुजा आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा सरगुजा अंचल में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

वनमंत्री श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गांव गरीब और किसानों के साथ ही सभी वर्गों के बेहतरी और उन्नति के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक सर्वश्री रामकुमार टोप्पो, राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज और छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    रायगढ़ सीएसआर सम्मेलन में विकसित रायगढ़ के लिए कंपनियों की भागीदार पर जोर O  कंपनियों एवं विद्वानों ने कहा विकसित रायगढ़ के निर्माण में सीएसआर बने जनभागीदारी का माध्यम  O रायगढ़ सीएसआर समिट में जिंदल पावर, अदाणी, जेएसडब्ल्यू और जिंदल स्टील ने साझा किए अनुभव  

    रायगढ़। (IMNB NEWS AGENCY)  रायगढ़ क्षेत्र के समावेशी और सतत विकास में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व की भूमिका पर चर्चा के लिए बुधवार को इंडिया सीएसआर द्वारा ‘रायगढ़ सीएसआर सम्मेलन’ का…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल